निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन करेगी कांग्रेस पार्टी

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने इंस्पेक्टर फतेहाबाद से की मुलाकात लापता युवती का शव उटंगन नदी में मिलने का मामला

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:20 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:20 AM (IST)
निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन करेगी कांग्रेस पार्टी
निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन करेगी कांग्रेस पार्टी

जागरण टीम, आगरा। लापता युवती का शव उटंगन नदी में मिलने के मामले में मंगलवार को कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह से मुलाकात की। पूर्व जिलाध्यक्ष और कांग्रेस नेता होतम सिंह निषाद ने कहा कि पुलिस ने जल्द निष्पक्ष जांच नहीं की तो पार्टी स्तर से आंदोलन कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। इस केस में स्वजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस यदि निष्पक्ष जांच करे तो हकीकत सामने आ सकती है। फतेहाबाद के गांव शालूबाई निवासी दर्शन लाल की 19 वर्षीय बेटी रेखा का शव सोमवार को उटंगन नदी में मिला था। वह शनिवार को घर से बिना बताए लापता हुई थी। स्वजन ने अगले दिन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद सोमवार को उसकी लाश मिली। इंस्पेक्टर ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। ब्लाक के प्रधान रैली में लेंगे भाग, कल होंगे रवाना

जागरण टीम, आगरा। अकोला ब्लाक के प्रधान लखनऊ में होने वाली महा अधिकार रैली में भाग लेंगे। इसके लिए वे गुरुवार को लखनऊ के लिए रवाना होंगे। प्रधान संघ अध्यक्ष अभिषेक चाहर में बताया कि शुक्रवार को होने वाली रमा बाई पार्क में होने वाली महा अधिकार रैली में ब्लाकके प्रधान सम्मिलित होंगे। इसके लिए मंगलवार को न्यू दक्षिणी बाईपास पर स्थित डीआर रेस्टोरेंट पर प्रधानों की बैठक हुई। ब्रजकिशोर लवानिया, डा. गंभीर सिंह, जयपाल, फतेह सिंह, सत्येंद्र, रामकुमार, विजयपाल, छीतर सिंह, किशन सिंह, हकीम सिंह आदि मौजूद रहे। गंदगी की शिकायत पर पंचायत सचिव ने ग्रामीण को धमकाया

जागरण टीम, आगरा। रुनकता में पसरी गंदगी और जलभराव की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करने के बाद पंचायत सचिव ने ग्रामीण को धमका दिया। पीड़ित ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो शेयर कर सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अछनेरा के गांव लोहकरेरा निवासी रामेंद्र के दो बेटे अरुण और शिवम को आठ दिन पहले डेंगू हो गया था। दोनों इलाज के बाद ठीक हो गए। इसके बाद रामेंद्र ने गांव फैली गंदगी की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। आरोप है कि इससे बौखलाया पंचायत सचिव उनके घर पहुंच गया। उसने रामेंद्र को धमकाया। पीड़ित ने सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी