ग्रामीण अंचल में कांग्रेसियों ने निकाली तिरंगा प्रतिज्ञा यात्रा

देहात में अलग-अलग जगहों पर निकाली गई यात्रा भाजपा की नीतियों के खिलाफ की नारेबाजी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 06:15 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:15 AM (IST)
ग्रामीण अंचल में कांग्रेसियों ने निकाली तिरंगा प्रतिज्ञा यात्रा
ग्रामीण अंचल में कांग्रेसियों ने निकाली तिरंगा प्रतिज्ञा यात्रा

जागरण टीम, आगरा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहात अंचल में गुरुवार को भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तिरंगा प्रतिज्ञा यात्रा निकाली।

बाह: जैतपुर के शाहपुर गुर्जर, कूकापुर, मलियाखेड़ा, रामकुआं में कांग्रेस नेता वीपी सिंह गुर्जर के नेतृत्व में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई। इसमें सरकार को किसान विरोधी करार कर किसानों मजदूर गरीबों के शोषण वाली सरकार बताया। सुरजीत सिंह, इंद्रजीत, प्रतीक, ब्रह्माजीत, शान भाई, भूरा कंसाना, जीतू गुर्जर, शुभम मौजूद रहे।

फतेहपुर सीकरी: स्वागत मैरिजहोम पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इसके बाद यशपाल राणा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई। इसमें भाजपा की जनविरोधी नीतियां भ्रष्टाचार व महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांदउवार से चूड़ी बाजार, सराफा बाजार, मुख्य बाजार, घंटाघर होते हुए, बस स्टेंड, महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल तक यात्रा निकाली गई। लोगों को प्रतिज्ञा के पंफलेट बांटे। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, महिला जिलाध्यक्ष रेखारानी, हेमंत चाहर, चौ. अशोक सिंह, अमीचंद जाटव, फिरोज कप्तान, अनेश राजपूत, नरेश सिकरवार, वहीद सभासद, हकीम अंसारी, सीएम पाराशर, अबरार अहमद आदि मौजूद रहे। फतेहाबाद में प्रतिज्ञा यात्रा 28 को

जागरण टीम, आगरा। फतेहाबाद कस्बे में 28 नवंबर को तिरंगा प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी जोरों पर चल रहीं हैं। यह जानकारी प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस होतम सिंह निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर निषाद, मछुआ समुदाय को खनन, ताल, घाट ,नदी नाव का कार्य रिजर्वेशन के रूप में हमेशा के लिए लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार लल्लू प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहित चौधरी राष्ट्रीय सचिव आदि मौजूद रहेंगे।

chat bot
आपका साथी