Misdeed in Car: दुष्कर्म पीड़िता से मिलने मथुरा के अस्पताल पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल

Misdeed in Car मंगलवार को मथुरा के कोसीकलां निवासी 20 वर्षीय बेटी आगरा महिला उप निरीक्षक की परीक्षा देने अपने फेसबुकिया दोस्त के साथ कार से गई थी। रास्ते में दोस्त ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 04:20 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 04:20 PM (IST)
Misdeed in Car: दुष्कर्म पीड़िता से मिलने मथुरा के अस्पताल पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल
कोसीकलां की दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात के लिए कॉंग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा केडी मेडिकल कॉलेज।

आगरा, जागरण टीम। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुए कोसीकलां की बेटी से मिलने शनिवार अपराह्न कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल केडी मेडिकल कालेज पहुंचा। अस्पताल में भर्ती बेटी की हालत में अब पहले से सुधार है।

मंगलवार को कोसीकलां निवासी 20 वर्षीय बेटी आगरा महिला उप निरीक्षक की परीक्षा देने अपने फेसबुकिया दोस्त के साथ कार से गई थी। रास्ते में दोस्त ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कार चला रहे दोस्त के साथी ने भी गंदी हरकत की। बाद में बेटी को कोसीकलां बाइपास पर फेंककर भाग गए। स्वजन ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन बुधवार रात दुष्कर्म से आहत बेटी ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे केडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस ने आरोपित पलवल निवासी तेजवीर सिंह और उसके साथी दिगंबर को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल केडी मेडिकल कालेज में पीड़िता से मिलने पहुंचा। इसमें पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर, महेश पाठक, पंखुड़ी पाठक और ममता राजपूत लोधी शामिल हैं। प्रतिनिधि मंडल जब पीड़िता से मिलने पहुंचा तो पीड़िता ने भीड़ से मिलने से इन्कार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस नेत्री पंखुड़ी पाठक और ममता लोधी राजपूत ने पीड़िता से मुलाकात कर जानकारी की।

दूसरा आरोपित भी जेल भेजा

शुक्रवार देर शाम पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के दूसरे आरोपित दिगंबर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। उसे पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। 

chat bot
आपका साथी