बाइक खड़ी करने को लेकर दो संप्रदायों में पथराव

शाहगंज के सराय ख्वाजा की घटना दो लोग घायल एक हिरासत में बस्ती में पुलिस फोर्स तैनात

By Edited By: Publish:Mon, 13 May 2019 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 13 May 2019 07:00 AM (IST)
बाइक खड़ी करने को लेकर दो संप्रदायों में पथराव
बाइक खड़ी करने को लेकर दो संप्रदायों में पथराव
आगरा, जागरण संवाददाता। शाहगंज के सराय ख्वाजा में रविवार शाम गली में खड़ी बाइक हटाने के विवाद ने सांप्रदायिक संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों ओर से पथराव के चलते बस्ती में अफरातफरी मच गई। अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पथराव में दो लोग घायल हो गए, पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया है। तनाव के मद्देनजर बस्ती में फोर्स तैनात कर दी है। घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है। सराय ख्वाजा निवासी समीउद्दीन की गली में दुकान है। मुरारी कुशवाहा ने अपने घर के सामने बाइक खड़ी कर दी। समीउद्दीन के बाइक हटाने की कहने पर विवाद हो गया। समीउद्दीन ने मुरारी के सिर पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल मार दी। थोड़ी देर में ही दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। छतों से पथराव शुरू कर दिया। करीब आधा घंटे तक दोनों ओर से पथराव हुआ। बस्ती में भगदड़ मच गयी। राहगीरों ने घरों में छिपकर अपनी जान बचाई। मुरारी समेत दो लोग घायल हो गए। एसपी प्रोटोकॉल एमपी सिंह और सीओ अब्दुल कादिर समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पथराव करते लोग वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया। एसपी प्रोटोकॉल के अनुसार मामला दो संप्रदाय का नहीं बल्कि दो पक्षों का है। गली में खड़ी बाइक को लेकर विवाद हुआ था। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। सर्तकता के चलते बस्ती में पुलिस तैनात कर दी है। भीड़ ने गलतफहमी के चलते पुलिस को भी घेरा पुलिस घायल मुरारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगी। इस पर लोगों को लगा कि वह उसे थाने ले जा रही है। इस पर लोगों ने पुलिस को घेर लिया। पुलिस के सफाई देने पर भीड़ वहां से हटी। मुरारी के रिश्तदारों के घर पर भी पथराव आरोप है कि समीउद्दीन पक्ष के लोगों ने मुरारी के रिश्तेदार के घर पर भी जमकर पथराव किया। इसके बाद बस्ती के लोगों में आक्रोश फैल गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी