CM in Agra: आगरा में आज 3.15 घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री, टटोलेंगे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की नब्ज

CM in Agraएसएन मेडिकल कालेज एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सहित अन्य का करेंगे निरीक्षण। नगर निगम में सिर्फ अफसरों और ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का होगा प्रवेश कर्मचारियों को मोबाइल बंद न करने की। बुधवार को 80 कर्मचारियों को लगाकर आगरा स्मार्ट सिटी और निगम कार्यालय की हुई रंगाई-पुताई।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 07:51 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 07:51 AM (IST)
CM in Agra: आगरा में आज 3.15 घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री, टटोलेंगे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की नब्ज
सीएम एसएन मेडिकल कालेज, एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सहित अन्य का करेंगे निरीक्षण।

आगरा, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को शहर में 3.15 घंटे रहेंगे। मथुरा में बैठक करने के बाद वह तीसरे पहर 4.10 बजे हेलीकाप्टर से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे फिर एसएन मेडिकल कालेज, एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर नगर निगम और पथौली गांव का निरीक्षण करेंगे। नगर निगम की कार्यकारिणी कक्ष में पुलिस-प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य अफसरों के साथ बैठक करेंगे। शाम 7.25 बजे राजकीय वायुयान से आगरा से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए बुधवार दिन भर तैयारियां चलती रहीं।

सीएम के आगमन के चलते आज बंद रहेगा नगर निगम कार्यालय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए नगर निगम कार्यालय गुरुवार को बंद रहेगा। निगम के अफसरों और ड्यूटी के कर्मचारियों को छोड़कर अन्य किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। अपर नगरायुक्त केबी सिंह ने कर्मचारियों को मोबाइल बंद न करने की हिदायत दी है। वहीं बुधवार को 80 कर्मचारियों को लगाकर आगरा स्मार्ट सिटी कार्यालय और निगम कार्यालय की रंगाई-पुताई कराई गई। यह कार्य सुबह दस बजे से रात 11 बजे तक चला। निगम परिसर में नई रोड बनाई गई जबकि एमजी रोड पर कई जगहों पर मरम्मत की गई। नगर निगम कार्यालय में हर दिन 2500 के आसपास फरियादी पहुंचते हैं। फरियादियों का आना सुबह दस बजे से शुरू हो जाता है। निगम परिसर में स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा है जहां पर पैसे की निकासी के लिए सफाई कर्मचारियों की भीड़ रहती है। निगम परिसर स्थित एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बना हुआ है। इस सेंटर का कोविड की रोकथाम के लिए और जनता को जागरूक करने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सेंटर का निरीक्षण करेंगे और कार्यकारिणी कक्ष में बैठक करेंगे। बुधवार को आगरा स्मार्ट सिटी कार्यालय और निगम कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया। आनन फानन में रंगाई-पुताई कराई गई। नगरायुक्त निखिल टीकाराम ने बताया कि निगम कार्यालय बंद रहेगा। ऐसे में लोग कार्यालय न आएं तो अच्छा है।

नर्सरियों से मंगवाए गए गमले

नगर निगम कार्यालय परिसर में जगह-जगह गमले रखे जाएंगे जिसे देखते हुए नर्सरियों से बड़ी संख्या में गमले मंगवाए गए हैं।

दो बार सैनिटाइजेशन और फागिंग 

बुधवार को निगम कार्यालय का दो बार सैनिटाइजेशन किया गया और इतनी ही बार फागिंग की गई।

एमजी रोड की धुलाई और सफाई

बुधवार रात नगर निगम प्रशासन ने एमजी रोड की धुलाई और सफाई कराई। यह कार्य गुरुवार सुबह भी चलेगा।  

chat bot
आपका साथी