कमला नगर में उठा कूड़ा, नालियों की हुई सफाई

डी ब्लाक में नगर निगम की टीम ने चलाया अभियान ठीक तरीके से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन भी होगा - दैनिक जागरण ने जागरण आपके द्वार के तहत प्रकाशित की थी समस्या

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 11:59 PM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 11:59 PM (IST)
कमला नगर में उठा कूड़ा, नालियों की हुई सफाई
कमला नगर में उठा कूड़ा, नालियों की हुई सफाई

आगरा, जागरण संवाददाता। नगर निगम की टीम ने मंगलवार सुबह कमला नगर डी ब्लाक में विशेष सफाई अभियान चलाया। पांच घंटे तक चले अभियान में आधा टन कूड़ा उठाया गया। नालियों की सफाई की गई और सिल्ट का भी उठान हुआ।

जोनल सेनेटरी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का सत्यापन किया। कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को चेतावनी दी गई। यह अभियान दैनिक जागरण के जागरण आपके द्वार के तहत चलाया गया। जोनल सेनेटरी इंस्पेक्टर ने बताया कि सीवर समस्या का भी जल्द निस्तारण कराया जाएगा। इसे लेकर आठ लोगों ने शिकायत की थी। गिट्टी से भरे गए गड्ढे : नगर निगम की टीम ने मंगलवार को अभियान चलाकर गड्ढों में गिट्टी से भराव दिया। 15 सितंबर के बाद कमला नगर क्षेत्र में गड्ढा मुक्त अभियान चलाया जाएगा। तीन स्ट्रीट लाइट बदली गईं : नगर निगम की टीम ने कमला नगर में तीन स्ट्रीट लाइट को बदला दिया। सी ब्लाक में यह लाइट एक माह से खराब पड़ी हुई थीं। जागरण आपके द्वार में क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत की थी। - दैनिक जागरण का प्रयास सराहनीय है। जागरण आपके द्वार के तहत क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

बुलबुल अग्रवाल, क्षेत्रीय निवासी - लंबे समय के बाद नालियों की सफाई की गई। इसका श्रेय दैनिक जागरण को है।

भानु प्रताप सिंह, क्षेत्रीय निवासी - सीवर समस्या का भी ठीक से निस्तारण होना जरूरी है। रोड और गलियों से लंबे समय के बाद कूड़े का उठान किया गया।

पप्पू यादव, क्षेत्रीय निवासी - दैनिक जागरण का प्रयास अच्छा है। जागरण आपके द्वार के तहत क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

वरुण कुमार, क्षेत्रीय निवासी

chat bot
आपका साथी