बल्केश्वर घाट से लेकर रोड और गलियों की हुई सफाई

लाल मस्जिद में भी नगर निगम की टीम ने चलाया विशेष सफाई अभियान नालियों की सफाई शुरू आज से साफ होंगे नाले जागरण आपके द्वार में लोगों ने रखी थीं शिकायतें

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 08:35 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 08:35 PM (IST)
बल्केश्वर घाट से लेकर रोड और गलियों की हुई सफाई
बल्केश्वर घाट से लेकर रोड और गलियों की हुई सफाई

आगरा, जागरण संवाददाता। नगर निगम की टीम ने चार घंटे के भीतर बल्केश्वर घाट का कायाकल्प कर दिया। जेसीबी से गोबर और कूड़े को उठाया गया। अच्छी तरह से सफाई की गई और लोगों को गंदगी न फैलाने की चेतावनी दी गई। वहीं बल्केश्वर और लाल मस्जिद की रोड से लेकर गलियों तक में विशेष सफाई अभियान चलाया। दोनों क्षेत्रों में अब ठीक तरीके से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन होगा। वहीं रोड या फिर गली में कूड़ा फेंकने वाले लोगों को चिन्हित किया जाएगा।

दैनिक जागरण ने बुधवार को जागरण आपके द्वार में बल्केश्वर और लाल मस्जिद की नालियों और नाले चोक होने, ठीक से सफाई न होने की खबर प्रकाशित की थी। जोनल सेनेटरी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर रोहित कुमार टीम के साथ सुबह आठ बजे बल्केश्वर घाट में पहुंचे जहां विशेष सफाई अभियान शुरू हुआ। वहीं बल्केश्वर क्षेत्र की रोड और गलियों में अलग से आधा दर्जन टीमों को लगाकर साफ कराया गया। जोनल सेनेटरी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि प्लाट से कूड़ा उठाया गया है। लोगों को प्लाट में कूड़ा न फेंकने की चेतावनी दी गई।

जल्द बदलेंगे कंटेनर : नगर निगम की टीम बल्केश्वर में रखे जर्जर कंटेनर को जल्द बदलेगी। जर्जर कंटेनरों की सूची तैयार की जा रही है। बदली जाएंगी बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट : मेयर नवीन जैन के आदेश पर एक से दो दिनों के भीतर नगर निगम की टीम बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलने का काम शुरू करेगी। यह कार्य पांच से सात दिनों तक चलेगा। बल्केश्वर घाट सहित अन्य क्षेत्रों में बुधवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जल्द ही खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाएगी।

निखिल टीकाराम, नगरायुक्त

chat bot
आपका साथी