City Bus: इलेक्ट्रिक बसों के रूट पर आगरा में सिटी बसों का होगा ट्रायल

सिकंदरा और नुनिहाई औद्योगिक क्षेत्र के लिए मिलेगी बसें। आठ से बढ़कर दस से 12 होंगे रूट। सीधी और अधिक स्टापेज की बसों का होगा संचालन। ताज दर्शन भी शामिल। आगरा आने वाले पर्यटकों के साथ यात्रियों को होगी सहूलियत। तीन से पांच दिन में रूट होंगे फाइनल।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 03:06 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 03:06 PM (IST)
City Bus: इलेक्ट्रिक बसों के रूट पर आगरा में सिटी बसों का होगा ट्रायल
आगरा में इलेक्ट्रिक बसों के रूट पर सिटी बसों के संचालन की तैयारी।

आगरा, जागरण संवाददाता। इलेक्ट्रिक बसों के रूट पर तीन से चार सप्ताह के भीतर सिटी बसों का ट्रायल शुरू होने जा रहा है। हर रूट पर तीन से पांच बसों का संचालन होगा। इलेक्ट्रिक बसों के आने के बाद सिटी बसों को हटा दिया जाएगा। रामबाग, ताजगंज, शमसाबाद रोड, फतेहपुर सीकरी रोड, सिकंदरा, कमला नगर, आगरा कैंट सहित अन्य क्षेत्र एक दूसरे से कनेक्ट होंगे।

शहर की हर दिशा से सिकंदरा और नुनिहाई औद्योगिक क्षेत्र के लिए बसें मिलेंगी। वहीं इलेक्ट्रिक बसों के रूट आठ से बढ़कर दस से 12 होंगे। तीन से पांच दिनों के भीतर रूट फाइनल होंगे। इलेक्ट्रिक बसें दो तरीके की होंगी। सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र से नुनिहाई तक सीधे बस चलेंगी। इस बस का कोई स्टापेज नहीं होगा। दूसरी अधिक स्टापेज की बस होगी। आगरा कैंट से कमला नगर तक संचालित बस पांच से आठ स्थलों पर रुकेंगी। नगर आयुक्त निखिल टीकाराम ने बताया कि बसों के स्टापेज अच्छी तरीके से बनाए जाएंगे। शेड और पीने के पानी की सुविधा हो, इस पर भी ध्यान दिया जाएगा। ताज दर्शन के लिए बस सेवा शुरू होगी।

पर्यटकों को होगी सहूलियत

ताज दर्शन को बस की शुरुआत होने से पर्यटकों को सुविधा होगी। अब तक उन्हें आगरा कैंट या आगरा फाेर्ट स्टेशन या बिजलीघर या आइएसबीटी आने के बाद ताजमहल व अन्य स्मारकों तक जाने को टैंपो या अन्य यातायात के माध्यमों का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसमें उन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इलेक्ट्रिक बसों के प्रस्तावित रूट

-भगवान टाकीज से आगरा कैंट

-दयालबाग से रोहता

-आगरा से फतेहपुर सीकरी

-आगरा से टूंडला

-आगरा से खेरागढ़

-आगरा से पिनाहट

-आगरा दर्शन: ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, चीनी का रोजा, फतेहपुर सीकरी

chat bot
आपका साथी