City Bus Service: आज एमजी रोड पर लौटेंगी सिटी बस, दूर होगा आगरा में दैनिक यात्रियों के सामने संकट

त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव के चलते तीन दिन से बसों के संकट से जूझ रहे थे यात्री। चुनाव ड्यूटी पर लगी थीं बस। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे संसाधन तलाशने पड़े थे। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बिना मास्क किसी भी यात्री को सफर नहीं करने दिया जाएगा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:14 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:14 AM (IST)
City Bus Service: आज एमजी रोड पर लौटेंगी सिटी बस, दूर होगा आगरा में दैनिक यात्रियों के सामने संकट
आगरा में शुक्रवार से महानगर बस सेवा आरंभ हो जाएगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पोलिंग पार्टियों, पुलिस के लिए सिटी बसों को लगा दिया गया था। ऐसे में मंगलवार से गुरुवार तक एमजी रोड पर सिटी बसों का बड़ा संकट रहा। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे संसाधन तलाशने पड़े थे। शुक्रवार को एमजी रोड पर सिटी बस का संचालन सुचारू हो जाएगा, जिससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्रयोग करने वाले लोगों को राहत होगी।

एमजी रोड पर भगवान टाकीज चौराहे से आगरा कैंट तक सिटी बसों का संचालन होता है। जिला प्रशासन ने 92 बसों को चुनाव ड्यूटी में लगा दिया था, जिस कारण मुश्किल आ रही थी। आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट के एआरएम राशिद ने बताया कि गुरुवार देररात तक बसें वापस लौट आई हैं, जिनको शुक्रवार सुबह से एमजी रोड पर संचालित किया जाएगा। बसों में कोविड नियमों का पालन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा, बिना मास्क किसी भी यात्री को सफर नहीं करने दिया जाएगा।

परिवहन निगम ने 100 बसें की आरक्षित

मुख्यालय के निर्देश पर परिवहन निगम ने 100 बसें आरक्षित कर दी हैं। इनको विभिन्न क्षेत्र से ट्रेन से आने वाले संभावित यात्रियों को बिना देरी किए गंतव्य तक पहुंचाने के लिए आरक्षित किया गया है। आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि बसों के नंबर की सूची को मुख्यालय भेज दिया गया है। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। अगर कोई कर्मचारी अनुशासन का पालन नहीं करेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी