दशहरा पर बटेश्वर में नहीं कर सकेंगे यमुना में स्नान

सीओ बाह रविंद्र प्रताप सिंह ने मंदिरों के पुजारियों और दुकानदारों के साथ की बैठक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:25 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:25 AM (IST)
दशहरा पर बटेश्वर में नहीं कर सकेंगे यमुना में स्नान
दशहरा पर बटेश्वर में नहीं कर सकेंगे यमुना में स्नान

जागरण टीम, आगरा। कोरोना महामारी के चलते दशहरा पर्व पर इस बार श्रद्धालु बटेश्वर में यमुना में स्नान नहीं कर पाएंगे। साथ ही वे इस बार शिव की पूजा अर्चना से भी दशहरा पर वंचित रहेंगे। पुलिस ने बैठक कर सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

शनिवार को बटेश्वर में सीओ बाह रविद्र प्रताप सिंह ने बैठक की। इसमें दशहरा पर्व पर बटेश्वर में यमुना नदी में स्नान न करने कहा। सीओ ने दुकानदारों दुकान बंद रखने के निर्देश दिए। खाद चौराहे से लेकर बटेश्वर जाने वाले हर मार्ग पर बेरीकेडिंग करने और घाटों पर पुलिस बल तैनात करने को कहा। प्रभारी निरीक्षक बाह विनोद कुमार, मंदिर महंत जयप्रकाश गोस्वामी, राकेश बाजपेयी, अश्वनी बाजपेयी, झम्मन लाल शास्त्री, रामसिंह आजाद, डा. शिवसिंह वर्मा, डा शिभूंदयाल, हरदयाल, मनीष गुप्ता, अजित गोस्वामी, धर्मेद्र कठेरिया, बबलू यादव, राहुल वशिष्ठ, मोहित यादव मौजूद रहे।

कैलाश धाम मंदिर में आज होगी राम दरबार की स्थापना

जागरण टीम, आगरा। सैंया के लादूखेड़ा में कैलाश धाम मंदिर में तीन से रामदरबार के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। मंदिर के महंत स्वामी रामदास व कैलाश चंद ने बताया कि मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है। जिनके दर्शनों के लिए सैकड़ों की संख्या में रोजाना श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने बताया कि राम के बिना हनुमान खुश नहीं रहते। इसलिए अब मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इसकी प्रतिमाओं की सिद्धि के लिए पूजा चल रही है। आज सुबह 10 बजे मूर्ति स्थापना की जाएगी। पंडित दीनानाथ शुक्ला, पंडित पूंजाराम शास्त्री व भूपेंद्र शास्त्री और राधिका बिहारी महाराज मूर्ति स्थापना की पूजा करा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कहीं श्रीराम का मंदिर नहीं है। एसडीएम को मिला शमसाबाद सीएचसी पर ताला

जागरण टीम, आगरा। एसडीएम राजेश कुमार जयसवाल ने शमसाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर अधिकांश चिकित्सक अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

शनिवार को सुबह लगभग 9:45 बजे एसडीएम सीएचसी पहुंचे तो देखा कि अस्तपाल के गेट का ताला लगा हुआ है। वहीं मरीज चिकित्सकों के इंतजार में गेट बाहर बैठें हैं। वैक्सीनेशन के लिए काफी लोग चिकित्सकों का इंतजार कर रहे थे। एसडीएम ने गेट खुलवा कर सभी को अस्पताल में अंदर कराया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। जिसमें अधिकांश चिकित्सक अनुपस्थित मिले।

chat bot
आपका साथी