ईसाई पूजन वर्ष समाप्त, विशेष प्रार्थना व पूजा के बाद निकाली शोभायात्रा

गिराजघरों में ईसाई पूजन वर्ष का मनाया गया अंतिम रविवार पवित्र मिस्सा पूजा बलिदान चढ़ाया गया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 10:39 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 10:39 PM (IST)
ईसाई पूजन वर्ष समाप्त, विशेष प्रार्थना व पूजा के बाद निकाली शोभायात्रा
ईसाई पूजन वर्ष समाप्त, विशेष प्रार्थना व पूजा के बाद निकाली शोभायात्रा

आगरा, जागरण संवाददाता। ईसाई पूजन वर्ष के अंतिम रविवार को ईसा मसीह राजेश्वर का महापर्व मनाया गया। इस मौके पर शहरभर के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा, पूजा व शोभायात्रा निकाली गईं। गिरजाघरों में सीमित संख्या में विश्वासी मौजूद रहे, जबकि शेष विश्वासी घरों में रहकर आनलाइन समारोह में शामिल हुए।

वजीरपुरा स्थित निष्कलंक माता महागिरजाघर में धन्यवाद का पवित्र मिस्सा पूजा बलिदान चढ़ाया गया। इसमें 10 पुरोहितों ने भाग लिया। शेष लोग अपने घर पर रहकर आनलाइन समारोह में शामिल में हुए। महाधर्माचार्य डा. राफी मंजलि ने बताया कि ईसा मसीह आज भी मानवजाति को करुणा व प्रेम का सामाजिक संदेश देते हैं। उनका जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है।

आगरा के निवर्तमान महाधर्माध्यक्ष डा. अल्वर्ट डिसूजा ने छावनी स्थित सेंट पैट्रिक्स चर्च में विश्वासियों को संबोधित करते हुए बताया कि ईसा मसीह प्रेम के राजा हैं। वे हमारे दिलों पर सत्य, प्रेम और अहिसा के माध्यम से राज्य करते हैं। उनका राज्य संसार के राजाओं जैसा ही है। आगरा महाधर्मप्रांत के आध्यात्मिक निर्देशक फादर मून लाजरस ने बताया कि पवित्र मिस्सा के बाद चर्च प्रांगण में पवित्र परमप्रसाद की परंपरागत शोभायात्रा निकाली गई। सभी विश्वासी हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर भक्तिमय गीत गाते माला विनती जाप कर रहे थे। गिरजाघरों में कोरोना व डेंगू संक्रमण से मुक्ति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। महागिरजाघर में पवित्र परमप्रसाद की महाआशीष के साथ समारोह संपन्न हुआ। ईसाई विश्वास के अनुसार परमप्रसाद प्रभु ईसा मसीह का पवित्र शरीर और रक्त होता है। धन्यवाद सहायक पुरोहित फादर विनिवर्सल डिसूजा ने किया। क्रिश्चियन समाज सेवा सोसायटी अध्यक्ष डेनिस सिल्वेरा व कथीड्रल चर्च की निशी आस्टीन ने समारोह की सफलता के लिए सभी का आभार जताया और आगामी रविवार से चर्च का नया पंचांग शुरू होने की जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी