Indian Railway: मुख्य टिकट निरीक्षक को ट्रेन में मिला बैग, छह दिन बाद लेने पहुंचा यात्री

Indian Railway 28 नवंबर को इस ट्रेन के एचए-1 की बर्थ संख्या 13 पर सफर करने वाले यात्री का बैग छूट गया। यात्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतर गया। इसी बीच चेकिंग के लिए मुख्य टिकट निरीक्षक शिव प्रकाश वहां पहुंचे।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 11:56 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 11:56 AM (IST)
Indian Railway: मुख्य टिकट निरीक्षक को ट्रेन में मिला बैग, छह दिन बाद लेने पहुंचा यात्री
28 नवंबर को इस ट्रेन के एचए-1 की बर्थ संख्या 13 पर सफर करने वाले यात्री का बैग छूट गया।

आगरा, जागरण संवाददाता। सफर के दौरान एक यात्री का ट्रेन में बैग छूट गया। चेकिंग के दौरान मुख्य टिकट निरीक्षक को यह बैग मिला। उन्होंने बर्थ नंबर से उसकी टिकट की डिटेल निकाली। इसके बाद यात्री को बैग छूटने की सूचना दी। मगर, यात्री छह दिन बाद इस बैग को लेने पहुंचा।

मामला आगरा-दिल्ली इंटरसिटी का है। बीते 28 नवंबर को इस ट्रेन के एचए-1 की बर्थ संख्या 13 पर सफर करने वाले यात्री का बैग छूट गया। यात्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतर गया। इसी बीच चेकिंग के लिए मुख्य टिकट निरीक्षक शिव प्रकाश वहां पहुंचे। उन्होंने बर्थ पर बैग रखा। पहले तो उन्होंने आसपास के यात्रियों से बैग के बारे में जानकारी हासिल की। मगर, जब उक्त के यात्री का पता नहीं चला तो उन्होंने बर्थ नंबर से यात्री की टिकट डिटेल निकाली। इस डिटेल में यात्री का मोबाइल नंबर अंकित था। उन्होंने यात्री को फोन कर, बैग छूटा होने की जानकारी दी। इस यात्री ने बताया कि ट्रेन से उतरने की जल्दी में वह अपना बैग बर्थ पर ही भूल गया। बैग मिलने की सूचना से यात्री से काफी खुश हुआ लेकिन वह किसी जरूरी काम से बाहर निकल गया था। इसलिए उस वक्त वह बैग लेने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच सका। इस पर मुख्य टिकट निरीक्षक ने उक्त बैग आगरा रेलवे स्टेशन पर जमा करा दिया। इसकी भी सूचना उक्त यात्री को दे दी गई। बीते शनिवार को यात्री अपना बैग स्टेशन से ले गया। छह दिन बाद बैग मिलने पर यात्री काफी खुश हुआ। उसने रेलवे को धन्यवाद दिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब किसी ने यात्री का बैग लौटाया। पिछले दिनों रेलवे स्टेशन पर आए एक आटो में एक यात्री का बैग छूट गया था। आटो ड्राइवर को काफी तलाश के बाद भी वह यात्री नहीं मिला तो उसने जीआरपी में बैग जमा कराया। 

chat bot
आपका साथी