CM Yogi in Braj: 8 दिसंबर को मथुरा जिले में यहां होगी CM Yogi की जनसभा

CM Yogi in Braj प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। अभी हाल में मुख्यमंत्री 10 नवम्बर को वृन्दावन में आयोजित ब्रज रज उत्सव का उद्घटान करने आये थे। इससे पहले वह श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में भी शामिल हुए थे।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 03:15 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 03:15 PM (IST)
CM Yogi in Braj: 8 दिसंबर को मथुरा जिले में यहां होगी CM Yogi की जनसभा
मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए स्थान देखते सीडीओ नितिन गौड़ और एसपी देहात श्रीशचंद्र।

आगरा, जागरण टीम। आठ दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र में आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सोमवार सुबह लखनऊ से आई सूचना के बाद सीडीओ डॉ नितिन गौड़ और एसपी देहात श्रीशचंद्र पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ जनसभा के लिए स्थान देखने मांट पहुंचे। उनके साथ भाजपा नेता एसके शर्मा भी थे। अधिकारियों ने मांट में ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज का मैदान देखा। वहीं टेंटीगांव में भी कार्यक्रम स्थल देखा गया।

माना जा रहा है के मांट के ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज का मैदान जनसभा के लिए चिन्हित किया जाएगा। भाजपा नेता एसके शर्मा ने बताया कि सुबह कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने आठ दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मांट में आने की जानकारी दी थी। इसलिए आनन-फानन में कार्यक्रम स्थल देखा जा रहा है। हालांकि अभी प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। अभी हाल में मुख्यमंत्री 10 नवम्बर को वृन्दावन में आयोजित ब्रज रज उत्सव का उद्घटान करने आये थे। इससे पहले वह श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में भी शामिल हुए थे। 

chat bot
आपका साथी