शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर दे रही सरकार

निबोहरा में चौपाल कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:15 AM (IST)
शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर दे रही सरकार
शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर दे रही सरकार

जागरण टीम, आगरा। गांव का विकास नाली, खड़ंजे तक ही सीमित नहीं रहा। अब यहां शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी जोर दिया जा रहा है। तहसील स्तर पर सरकार विशेष निगाह रख रही है। निबोहरा में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में यह उद्गार शनिवार को पूर्व विधायक डा. राजेंद्र सिंह ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद क्षेत्र आदर्श तहसील बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

चौपाल कार्यक्रम में विधायक जितेंद्र वर्मा केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को मकान, उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, सुकन्या आदि योजनाओं से हर आम व्यक्ति को मदद मिली है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने का साहसिक काम भी भाजपा की सरकार ने किया है। पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा कि विकास का रास्ता खेत की पगडंडियों से होकर गुजरता है। किसान खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत को सीधे बजट भेज रही हैं। अगर तीनों संस्थाएं अपना-अपना काम करेंगी तो निश्चित रूप से क्षेत्र का विकास होगा। इस दौरान पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा, महेश सिसोदिया, मान सिंह, एलडीबी बैक फतेहाबाद के प्रबंधक मुन्नालाल त्यागी, नितिन गुप्ता, निक्की पाराशर, मयंक जादौन, चौधरी दीमान सिह, भाव सिह, कैप्टन राजेश्वर सिंह, प्रेम सिंह, बालेंद्र सिंह मौजूद रहे। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

जागरण टीम, आगरा। पिनाहट ब्लाक के गांव उमरैठा स्थित माता मंदिर पर विधायक पक्षालिका सिंह और पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं गई। बिजली संकट और बेसहारा गोवंश द्वारा फसलों को उजाड़ने की समस्याएं प्रमुख रहीं। विधायक ने इनके समाधान का भरोसा दिया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। संचालन संतोष गहलौत ने किया। पिनाहट के ब्लाक प्रमुख सत्यवीर ंिसह भदौरिया, राकेश भदौरिया, देवानंद परिहार, भीमसेन भदौरिया, पिंकी भदौरिया, आशुतोष भदौरिया, रजत परिहार, रामवीर परिहार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी