Judicial: आगरा में न्यायिक अधिकारियों के पद किए परिवर्तित, यहां पढ़ें किसको क्या मिला

Judicial आगरा के प्रदीप कुमार सिंह को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं मुक्ता त्यागी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। वहीं फीरोजाबाद से स्थानांतरित होकर आए यशपाल सिंह लोधी को लघुवाद न्यायाधीश बनाया गया है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:59 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:59 AM (IST)
Judicial: आगरा में न्यायिक अधिकारियों के पद किए परिवर्तित, यहां पढ़ें किसको क्या मिला
न्यायिक अधिकारियों में हुआ बड़ा फेरबदल। प्रतीकात्मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। उच्च न्यायालय द्वारा स्थानांतरण व तैनाती के चलते कई न्यायिक अधिकारियों के पदों में परिवर्तन किया गया है। प्रदीप कुमार सिंह को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं मुक्ता त्यागी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। वहीं फीरोजाबाद से स्थानांतरित होकर आए यशपाल सिंह लोधी को लघुवाद न्यायाधीश बनाया गया है। जबकि जनपद न्यायालय में लघुवाद न्यायाधीश के रूप में कार्यरत प्रदीप कुमार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

इसी क्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत अनिल कुमार को सिविल जज सीनियर डिवीजन बनाया गया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन सुधा यादव को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जबकि विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुंदर पाल को एसीजेएम बनाया गया है।वहीं, मुक्ता त्यागी एसीजेएम को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव बनाया है।

जिला मुख्यालय पर सामूहिक आत्मदाह का प्रयास करने वाले रिहा

विकास प्राधिकरण द्वारा दहतोरा में मंदिर को हटाने के विराेध में अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया था। महासभा अपने खिलाफ जगदीशपुरा और सिकंदरा थाने में दर्ज मुकदमे वापस लेने की भी मांग कर रही थी। पुलिस ने आत्मदाह का प्रयास करने वाले धर्मेंद्र शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष गोरक्षा विभाग, जतिन सारस्वत नगर संयोजक सादाबाद, जितेंद्र कुशवाहा जिला प्रभारी हिंदू महासभा, सुनील प्रजापति महानगर महामंत्री, धर्मेंद्र शर्मा विभाग अध्यक्ष को गिरफ्तार किया था। इन सभी के खिलाफ नाई की मंडी थाने में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया था।अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि बुधवार को सभी आरोपितों को जिला जेल से रिहा कर दिया गया।

आज दीवानी चौराहे पर प्रशासन का पुतला दहन करने का ऐलान

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि जिला मुख्यालय पर मंगलवार को महासभा के पदाधिकारी एवं अधिवक्ता सचिन प्रताप सिंह भदौरिया और बृजेश सिंह भदौरिया के साथ पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की थी। इसे लेकर बुधवार को आगरा एडवोकेट्स एसोसिएशन, ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन ने बैठक की। पदाधिकारियों ने बैठक में घटना पर आक्रोश जताते हुए गुरुवार को दीवानी चौराहे पर प्रशासन का पुतला दहन करने का एलान किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन वकीलों से माफी नहीं मांगता, दर्ज कराए गए मुकदमे वापस नहीं लेगा तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी