UP Assembly Election 2022: होने जा रहा है बदलाव, अब एक जगह से नहीं रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

कोविड संक्रमण के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग करने जा रहा है बदलाव 14 के बदले मतगणना के लिए सात टेबल। वोटर लिस्ट का शुरू हुआ सत्यापन जिले में 33.78 लाख हैं वोटर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग से लगातार बैठकें की जा रही हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 08:59 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 08:59 AM (IST)
UP Assembly Election 2022: होने जा रहा है बदलाव, अब एक जगह से नहीं रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विधानसभा चुनाव में अब पोलिंग पार्टियों को अब अलग अलग स्‍थानों से रवाना किया जाएगा। फाइल फोटो

आगरा, अमित दीक्षित। कोविड संक्रमण के चलते विधानसभा चुनाव-2022 में कई बदलाव की तैयारी चल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी डीएम से सुझाव मांगे हैं। एक बूथ पर एक हजार वोटर होंगे जबकि एक जगह से सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना नहीं होंगी। इसी तरह से 14 के बदले सात मतगणना टेबल लगेंगी।

विधानसभा चुनाव-2022 को देखते हुए जिला प्रशासन ने वोटर लिस्ट का सत्यापन शुरू कर दिया है। नौ विधानसभा क्षेत्रों में 33.78 लाख वोटर हैं। वर्तमान में एक बूथ पर 1500 वोटर हैं। इसी तरह से फीरोजाबाद रोड स्थित गल्ला मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना होती हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि एक बूथ पर एक हजार वोटर होने से मतदान जल्द होगा हालांकि बूथ बढ़ने से कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल इसका सर्वे शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, आगरा कैंट और एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां गल्ला मंडी, फीरोजाबाद रोड और बाकी के पांच विधानसभा क्षेत्र आगरा पश्चिम, फतेहाबाद, बाह, फतेहपुरसीकरी, खेरागढ़ की देहात क्षेत्रों से रवाना होंगी। मंडियों को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। इससे कोविड प्रोटोकाल का पालन आसान से हो सकेगा।

पंचायत चुनाव का अपनाया जाएगा पैटर्न : डीएम ने बताया कि पंचायत चुनाव में पोलिंग पार्टियां ब्लाकों या फिर संबंधित क्षेत्रों से रवाना होती हैं। विधानसभा चुनाव-2022 में भी यह पैटर्न अपनाया जाएगा।

लगातार हो रही हैं बैठकें : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग से लगातार बैठकें की जा रही हैं। वोटर लिस्ट सहित अन्य के प्रगति की समीक्षा की जा रही है।

फैक्ट फाइल

- ईवीएम की 4656 कंट्रोल यूनिट और 6313 बैलेट यूनिट हैं।

- 6226 वीवीपैट मशीन हैं।

- जिले में 3778 बूथ हैं।

- कुल वोटर 33.78 लाख हैं जिसमें 18.41 लाख पुरुष और 15.37 लाख महिला वोटर हैं। 129 अन्य वोटर हैं।

chat bot
आपका साथी