केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह बोले, किसान खुश तभी देश खुशहाल Agra News

केंद्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र पहुंचे केंद्रीय मंत्री। अनुसूचित जाति वैज्ञानिक बकरी पालन प्रशिक्षण को किया संबोधित ।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 18 Aug 2019 10:46 AM (IST) Updated:Sun, 18 Aug 2019 08:54 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह बोले, किसान खुश तभी देश खुशहाल Agra News
केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह बोले, किसान खुश तभी देश खुशहाल Agra News

आगरा, जेएनएन। जब तक किसी देश का किसान खुश नहीं होगा, तब तक वह देश खुशहाल नहीं हो सकता है। अनुसंधान कार्यों को किसानों तक त्वरित गति से पहुंचाना चाहिए ताकि उसका लाभ उन्हें जल्द और वास्तविक रूप से मिल सके। किसान पशुपालन कर अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं।

यह विचार केंद्रीय मत्स्य, पशु पालन और दुग्ध मंत्रालय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र, मखदूम, मथुरा में एक दिवसीय अनुसूचित जाति वैज्ञानिक बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यक्त किए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए न केवल कृषि अपितु समन्वित कृषि के साथ पशुपालन, जिसमें भैंस, मुर्गी, बकरी आवश्यक है तभी किसानों की आय को दोगुना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पशु चारे के रूप में वैज्ञानिक शोध से निष्कर्ष निकला है कि सहजन में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि पशुओं के लिए बहुपयोगी हैं, पशुओं के दुग्ध एवं मांस में इससे वृद्धि को देखा गया है। इसलिए किसान सहजन को चारे के रूप में उपयोग करके चारे की लागत मूल्य को घटा कर आय को बढ़ा सकते है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 350 किसान और बकरी पालकों ने भाग लिया। इसमें लगभग 140 महिलाएं शामिल थीं। इस मौके पर बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, बकरी अनुसंधान संस्थान के निदेशक मनमोहन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी