CBSE 10th Class Result 2021: मानसून के बीच बंपर रिजल्ट, आगरा का रहा 100 फीसद परिणाम

CBSE 10th Class Result 2021 मंगलवार की दोपहर आाया सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम जिले में 100 फीसद रहा है। विद्यार्थीयों को पिछले वर्ष के परिणाम के आसपास ही अंक मिले हैं। बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार इस बार टॉपर घाेषित नहीं किये जाएंगे।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 01:52 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 01:52 PM (IST)
CBSE 10th Class Result 2021: मानसून के बीच बंपर रिजल्ट, आगरा का रहा 100 फीसद परिणाम
दसवीं का परीक्षा परिणाम आते हैं छात्र छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

आगरा, जागरण संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं का परिणाम कर दिया है। कुल 135 स्कूलों के 14640 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। परिणाम देख कर विद्यार्थीयों के चेहरे खिल उठे। विद्यार्थियों का कहना था कि उम्मीद से अधिक अंक मिले हैं। सभी ने माना परिस्थिति के अनुरूप बोर्ड ने लिया सही निर्णय। 

मंगलवार की दोपहर आाया सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम जिले में 100 फीसद रहा है। स्कूलों का कहना है कि उनके विद्यार्थीयों को पिछले वर्ष के परिणाम के आसपास ही अंक मिले हैं। बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार इस बार टॉपर घाेषित नहीं किये जाएंगे। बता दें कंपार्टमेंट परीक्षाएं 16 अगस्त से 15 सितंबर के बीच होंगी। सीबीएसई की तरफ से जारी परिपत्र के मुताबिक छात्र 19 विषयों में अंक सुधार के लिए ही परीक्षा दे सकते हैं। इनमें अंग्रेजी कोर, फिजिकल एजुकेशन, बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी, रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, इंफार्मेटिक्स प्रैक्टिसेज, कंप्यूटर साइंस, गणित, हिंदी (इलेक्टिव), हिंदी (कोर), भूगोल, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान और इतिहास विषय शामिल हैं। परिपत्र के मुताबिक 2021 में परीक्षा देने वाले छात्र यदि अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं। इसके बाद परीक्षा परिणाम अंतिम और मान्य होंगे। इस साल जिन छात्रों का कंपार्टमेंट आया है, वे एक अगस्त से अंक सुधार के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं, जिसके बाद छात्र अगस्त, सितंबर में होने वाली परीक्षा में बैठ सकेंगे।

chat bot
आपका साथी