मंदिर के लिए रामदूतों ने किया धन संग्रह

घर-घर जाकर लोगों से किया संपर्क सरस्वती शिशु मंदिर के बचों ने दान की अपनी पाकेट मनी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 06:30 AM (IST)
मंदिर के लिए रामदूतों ने किया धन संग्रह
मंदिर के लिए रामदूतों ने किया धन संग्रह

जागरण टीम, आगरा: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए देहात अंचल में शुक्रवार को रामदूतों ने घर-घर जाकर धन संग्रह किया। हिदूवादी संगठन और आरएसएस कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि आगरा जिले के हर घर से धन संग्रह किया जाएगा। इसमें अभी तक बड़ी संख्या में लोगों का सहयोग मिल रहा है।

पिनाहट: कस्बा के नयापुरा, पूरन पूरा में नगर कार्यवाह गोपाल गुप्ता नेतृत्व में रामदूतों ने घर-घर जाकर निधि संकलित की। चंद्र शेखर चौहान, आदित्य गुप्ता, निखिल गुप्ता, देवराज कुशवाह, हरिदास कठेरिया मौजूद रहे। वहीं ब्लाक क्षेत्र के गाव देवगढ़, अरनोटा में निधि संग्रह अभियान चलाया गया। जिला बौद्धिक प्रमुख योगेंद्र सिंह, वासुदेव सिंह, अमित तोमर, सतीश परिहार आदि मौजूद रहे।

जगनेर: सरैंधी में श्रीनवाब सिंह माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य धरमवीर सिंह चौहान के सानिध्य में विद्यालय के स्टाफ ने श्रीराम मंदिर के लिए सहयोग निधि दान की। रोहतेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अरुण सिंह, गंगा सिंह, ओमप्रकाश सिंह, हरेंद्र सिंह, यतेंद्र शर्मा, गजेंद्र, शशि कुमार, रंजना सिंह आदि रहे। साथ ही कस्बा की मनिहार गली में अभियान चलाकर निधि संग्रह की गई। यहां गोपाल दास मंगल ने सहयोग दिया। पंकज सिंघल, हरिओम बंसल, मनीष कुमार, रामजी आदि मौजूद रहे।

इरादतनगर: कस्बा में हिदूवादी संगठन और आरएसएस ने निधि संग्रह के लिए लोगों से संपर्क किया। संतोष गुप्ता, राजेंद्र सहविभाग प्रचारक, देवेंद्र, ब्रजभूषण शास्त्री, विनोद कुमार, रोहित, उमेश तिवारी, संदीप त्यागी मौजूद रहे।

फतेहपुर सीकरी: निधि समर्पण अभियान के सातवें दिन राम भक्तों की टोलियों ने कस्बे में सहयोग राशि एकत्रित की। अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने अपनी पाकेट मनी दान की। प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र दुबे, अभिषेक फौजदार, नगर कार्यवाह राहुल घाटी, राम कुमार गोयल, गुरुदयाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी