आगरा के जंगल में पति के सामने पत्‍नी के सामने सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला, पुलिस रिमांड पर आरोपितों से मिले सुबूत

आरोपित गाैरी शंकर को पुलिस ने सात घंटे की रिमांड पर लिया था। झरना नाला के जंगल में लेकर पहुंची पुलिस निशानदेही पर पीडि़ता का झुमका और एक मोबाइल फोन किया बरामद। आरोपितों ने अपने मोबाइल से पति-पत्नी की अश्लील फिल्म बनाई थी। पत्नी से तीनों ने दुष्कर्म किया था।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 07:42 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 07:42 AM (IST)
आगरा के जंगल में पति के सामने पत्‍नी के सामने सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला, पुलिस रिमांड पर आरोपितों से मिले सुबूत
आगरा पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर दुष्‍कर्म पीडि़ता का सामान बरामद किया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। एत्मादपुर हाईवे पर झरना नाला के जंगल में पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपित गौरी शंकर को पुलिस ने शुक्रवार को रिमांड पर लिया। आरोपित को घटनास्थल पर लेकर पहुंची पुलिस ने निशानदेही पर पीड़िता की लूटी गई झुमकी के अलावा मोबाइल और घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया। आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार शाम को दोबारा जेल में दाखिल कर दिया।

एत्मादपुर निवासी युवती होली के दिन 29 मार्च की शाम को पति के साथ अपने मायके एत्माद्दौला आ रही थी। हाईवे पर झरना नाला के जंगल में आरोपितों गौरी शंकर उर्फ गौरी राजपूत, मोनू और योगेश ने उनकी बाइक को रोक लिया था। पति-पत्नी को जबरन जंगल में ले कर गए। उन्हें डंडे से पीटने के बाद धमकी देकर कपड़े उतरवा दिए। आरोपितों ने अपने मोबाइल से पति-पत्नी की अश्लील फिल्म बनाई। इसके बाद पति के सामने पत्नी से तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया था। घटना के बाद आरोपित पत्नी के जेवरात लूट ले गए थे।

पीड़िता ने 30 मार्च को छलेसर चौकी पर पहुंचकर पुलिस को सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी थी। पीड़िता ने शाहदरा एत्माद्दौला निवासी गौरी शंकर, मोनू और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित गौरी शंकर उर्फ गौरी राजपूत को गिरफ्तार करने पर अज्ञात आरोपित योगेश का नाम सामने आया था। पुलिस तीनों आरोपितों को जेल भेज चुकी है। इंस्पेक्टर एत्मादपुर अनुज कुमार सैनी ने बताया कि आरोपित को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर पीड़िता के लूटे गए झुमके, घटना में प्रयुक्त किया गया डंडा और मोबाइल बरामद किया है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि घटना में वैज्ञानिक साक्ष्य के लिए डीएनए जांच भी कराई जा रही है। पुलिस के पास आरोपितों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य हैं। उनके खिलाफ जल्द ही चार्जशीट अदालत में प्रस्तुत की जाएगी।

chat bot
आपका साथी