प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेताओं पर बलवा और जाम लगाने का मुकदमा Agra News

प्रदर्शन के दौरान साई की तकिया पर पुलिस से तकरार के बाद किया था रोड जाम। रकाबगंज थाने में पांच पदाधिकारियों और 200 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 09:10 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 09:10 PM (IST)
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेताओं पर बलवा और जाम लगाने का मुकदमा Agra News
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेताओं पर बलवा और जाम लगाने का मुकदमा Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। एमजी रोड पर प्रदर्शन के दौरान जाम लगाने में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) नेताओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें पांच पदाधिकारी और दो सौ अज्ञात शामिल हैं। 

प्रदेश सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने पर प्रसपा नेता कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जा रहे थे। साईं की तकिया चौराहे पर ही उन्हें पुलिस ने रोक लिया। इसको लेकर उनकी पुलिस से तकरार हुई। इस दौरान एमजी रोड पर जाम लग गया था। शुक्रवार को रकाबगंज थाने में एसआइ देवव्रत की ओर से प्रसपा नेताओं के खिलाफ बलवा, रोड जाम करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें प्रसपा लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, डॉ. अशोक रैना, चौ. मान सिंह, यूनिस खान व 150-200 अज्ञात कार्यकर्ता शामिल हैं। इंस्पेक्टर रकाबगंज विवेक त्रिवेदी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मुकदमा दर्ज होने पर प्रसपा नेता नितिन कोहली का कहना है कि पुलिस सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को मुकदमे से दबाना चाहती है। मगर, वे इनसे दबने वाले नहीं हैं।  

chat bot
आपका साथी