मुख्यमंत्री योगी को लेकर फेसबुक पर अशोभनीय पोस्ट करने पर आगरा में मुकदमा दर्ज

शमसाबाद क्षेत्र का मामला आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही पुलिस। मुख्यमंत्री के फोटो से छेड़छाड़ कर फेसबुक पर अपलोड किया फोटो। शमसाबाद थाने में विभिन्न समुदायों में शत्रुता और घृणा की भावना पैदा करने के आशय से आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:15 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:15 AM (IST)
मुख्यमंत्री योगी को लेकर फेसबुक पर अशोभनीय पोस्ट करने पर आगरा में मुकदमा दर्ज
सीएम योगी आदित्‍यनाथ के खिलाफ अशोभनीय टिप्‍पणी करने पर आगरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। शमसाबाद के एक युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फेक फोटो बनाकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी कर दी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने आराेपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है।

शमसाबाद के लखुरानी गांव निवासी ठाकुर जय तोमर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अशोभनीय फोटो पोस्ट की। इसके साथ ही उसने करवाचौथ को लेकर संदेश लिखा गया था। यह पोस्ट सोमवार को भाजपा नेताओं ने देखी। इसके बाद आक्राेश फैल गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के शमसाबाद मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने इस संबंध में थाना शमसाबाद में तहरीर दे दी। उनका आरोप है कि जय सिंह तोमर ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अशोभनीय फोटो पोस्ट करके भाजपा और हिंदू समाज के लोगों की भावना को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। तहरीर के अनुसार इस मामले में शमसाबाद थाने में विभिन्न समुदायों में शत्रुता और घृणा की भावना पैदा करने के आशय से असत्य कथन करने और आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसपी पूर्वी के. वैंकट अशोक ने बताया कि आरोपित ठाकुर जय सिंह तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सपा नेताओं के साथ हैं आरोपित के फोटो

आरोपित जय सिंह तोमर के फोटो फेसबुक पर सपा नेताओं के साथ हैं। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने वाला सपा से जुड़ा है। 

chat bot
आपका साथी