कासगंज जिला जेल में बंदी रक्षक को मारी गोली, कैंटीन संचालक पर आरोप

मथुरा का रहने वाला है बंदी रक्षक। बुधवार को कैंटीन संचालक से हुई थी जेल में कहासुनी। हालांकि पुलिस अभी घटना को संदिग्‍ध मानकर चल रही है। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है वहीं बंदी रक्षक को इलाज के लिए रेफर किया गया है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 03:27 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 03:27 PM (IST)
कासगंज जिला जेल में बंदी रक्षक को मारी गोली, कैंटीन संचालक पर आरोप
घायल बंदीरक्षक को इलाज के लिए ले जाते डाक्‍टर।

आगरा, जेएनएन। कासगंज की जिला जेल में गुरुवार को बंदी रक्षक अजीत गौतम पुत्र पूरन गौतम निवासी मथुरा को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर है। घायल ने जेल के ही केंटीन संचालक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है। एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद मौके पर पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि बंदी रक्षक छह से नौ अक्टूबर तक अवकाश पर था लेकिन वह कहीं बाहर गया नहीं था। गुरुवार को जब वह मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था तो पचलाना जेल रोड के मध्य घटना हुई है। गोली लगने के बाद घायल अजीत गौतम खुद ही बाइक चलाकर पचलाना चौकी तक पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस घटना संदिग्ध मान रही है। अरोपित कैंटीन संचालक से भी पूछताछ की जा रही है। जेलर ए एन सिंह ने बताया कि अजीत 18 अक्टूबर 2016 से फतेहगढ़ जेल से सम्बद्ध हुआ था। बुधवार को उसकी केंटीन संचालक दिनेश से कहासुनी भी हुई थी। एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजीत को इलाज के लिए रेफर किया गया है। 

chat bot
आपका साथी