Pit on the Road: आगरा के ट्रांस यमुना कालोनी के सात हजार लोगों के लिए नासूर बनी रोड

Pit on the Road दस माह पूर्व 100 मीटर की धंस गई थी सीवर लाइन जल निगम ने लाइन बिछाने के बाद रोड की नहीं की मरम्मत। शिकायतों के बाद भी नहीं दिया जा रहा ध्यान एनएच-19 को नुनिहाई रोड से करती है लिंक।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 15 Aug 2021 02:21 PM (IST) Updated:Sun, 15 Aug 2021 02:21 PM (IST)
Pit on the Road: आगरा के ट्रांस यमुना कालोनी के सात हजार लोगों के लिए नासूर बनी रोड
दस माह पूर्व 100 मीटर की धंस गई थी सीवर लाइन

आगरा, जागरण संवाददाता। ट्रांस यमुना कालोनी फेज-2 के सात हजार लोगों के लिए रोड नासूर बन गई है। दस माह पूर्व 100 मीटर की सीवर लाइन धंस गई थी। जल निगम के इंजीनियरों ने लाइन बिछाने के बाद रोड की मरम्मत नहीं की है। यह रोड नेशनल हाईवे-19 स्थित रायल पब्लिक स्कूल के कट से नुनिहाई रोड को जोड़ती है। रोड से हर दिन पांच हजार दो पहिया वाहन सवार और 600 चार पहिया वाहन चालक गुजरते हैं। इसकी शिकायतें जल निगम के इंजीनियरों से की जा चुकी हैं लेकिन अभी तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

25 साल पुरानी थी लाइन रायल पब्लिक स्कूल के कट से नुनिहाई रोड की लंबाई एक किमी है। सीवर लाइन 25 साल पूर्व आवास विकास परिषद द्वारा बिछाई गई थी। नवंबर 2020 में सीवर लाइन धंस गई थी।

- जल निगम के इंजीनियरों की लापरवाही से लोग परेशान हैं। तीन से पांच किमी घूमकर जाना पड़ रहा है।

गजेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय निवासी

- रोड के निर्माण में हद दर्जे की लापरवाही बरती जा रही है। महज तीन घंटे के कार्य को इतना लंबा कर दिया गया है।

बाल किशन गुप्ता, क्षेत्रीय निवासी

- दस माह से रोड का निर्माण नहीं हुआ है। इसकी शिकायतें की जा चुकी हैं।

अमरीश राज, क्षेत्रीय निवासी

- 100 मीटर रोड की मरम्मत नहीं की जा रही है। रोड पर जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

सतीश शर्मा, क्षेत्रीय निवासी

जांच के आदेश

नगरायुक्त निखिल टीकाराम ने बताया कि ट्रांस यमुना कालोनी फेज-2 की रोड न बनने की शिकायत मिली है। इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। जल निगम ने सीवर लाइन बिछाने के बाद आखिर रोड क्यों नहीं बनाई है। 

chat bot
आपका साथी