Gram Panchayat Chunav: आगरा में अब परिणाम का इंतजार, दिग्गज कर रहे समीकरण तैयार

Gram Panchayat Chunav जिला पंचायत अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख पद पर कब्जा को बना रहे गणित। भाजपा सपा बसपा के कई दिग्गज भी पंचायत चुनाव के सहारे अपना भविष्य संवारने में जुटे हैं। परिणाम का इंतजार तो सभी को हैं लेकिन वे आश्वस्त होकर आगामी समीकरण बना रहे हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 02:39 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 02:39 PM (IST)
Gram Panchayat Chunav: आगरा में अब परिणाम का इंतजार, दिग्गज कर रहे समीकरण तैयार
कई दिग्गज भी पंचायत चुनाव के सहारे अपना भविष्य संवारने में जुटे हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। पंचायत चुनाव में मतदान हो गया, अब मतगणना का इंतजार है। जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए स्वयं या स्वजनों के माध्यम से किस्मत आजमा रहे दिग्गज मतदान पर चर्चा के साथ ही आगामी रणनीति बना रहे हैं। परिणाम से पहले ही दिग्गज सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए लामबंदी की तैयारी में जुट गए हैं, तो ब्लाक प्रमुख के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर डोरे डालने की तैयारी है।

भाजपा, सपा, बसपा के कई दिग्गज भी पंचायत चुनाव के सहारे अपना भविष्य संवारने में जुटे हैं। भाजपा में एक पूर्व सांसद और पूर्व विधायक की पुत्रवधू मैदान में थीं, तो एक पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी भी किस्मत आजमा रही थीं। सपा से जुड़े एक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फिर मैदान में हैं, तो एक वरिष्ठ ने परिवार की महिला को मैदान में उतारा था। बसपा में भी कुछ वरिष्ठों के स्वजन भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें से अधिकतर की तैयारी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए है। महिला सीट होने के कारण परिवार के दूसरे सदस्यों के माध्यम से आगामी गणित साधा जा रहा है। परिणाम का इंतजार तो सभी को हैं, लेकिन वे आश्वस्त होकर आगामी समीकरण बना रहे हैं। भाजपा, सपा, बसपा से जुड़े और कुछ निर्दलीय ब्लाक प्रमुख के लिए भी कसरत में जुट गए हैं। मतदान फीसद अधिक होने से अधिकतर आश्वस्त हैं। प्रमुख पद पर फिर से कब्जा जमाने के लिए एक दिग्गज ने तो अपने समर्थकों को क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव मजबूती से लड़ने वालों की सूची बनाने का काम सौंप दिया है। कई दूसरे भी आगामी प्रक्रिया में जुट गए हैं। 

chat bot
आपका साथी