Zila Panchayat Adhyaksh Agra: आगरा में चार लाख से ज्यादा खर्च नहीं कर सकेंगे उम्मीदवार, आज नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू

Zila Panchayat Adhyaksh Agra जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज से नामांकन पत्रों की बिक्री। कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष से मिलेंगे नामांकन पत्र। 26 जून को सुबह 11 बजे से दाेपहर तीन बजे तक नामांकन। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 01:09 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 01:09 PM (IST)
Zila Panchayat Adhyaksh Agra: आगरा में चार लाख से ज्यादा खर्च नहीं कर सकेंगे उम्मीदवार, आज नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के लिए बजट निश्चित किया गया।

आगरा, जागरण संवाददाता। जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदारी करने वाले को कितनी धनराशि खर्च करनी पड़ जाती है, ये किसी से छुपा नहीं है लेकिन राज्य निर्वाचन आयाेग के निर्देशानुसार, वह चार लाख से ज्यादा खर्च नहीं कर सकेंगे। इस पद के लिए भी जो उम्मीदवार होगा, वह कागजाें में चार लाख से अधिक खर्च नहीं कर सकेगा।अध्यक्ष पद के लिए 21 जून से कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है।

आगरा का जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। इसके लिए कई दावेदार ताल ठोंक रहे हैं। किसी के पति तो किसी के ससुर जोड़तोड़ में लगे हैं। सबसे अधिक सदस्य जीतने का दावा नीले खेमे की ओर से है लेकिन अध्यक्ष पद की दावेदारी में इस खेमे से कोई नजर नहीं आ रहा। अब तक जितने भी दावेदार ताल ठोंक रहे हैं, वह केसरिया खेमे से ही हैं। हालांकि संगठन की ओर से अब तक किसी भी दावेदार को हरी झंडी नहीं दी गई है। सभी अपनी-अपनी तरफ से उम्मीदारी के लिए दावेदारी कर रहे हैं। जिले में 51 जिला पंचायत सदस्य हैं। भाजपा, सपा, बसपा के मध्य कांटे की टक्कर मानी जा रही है। 

ये है चुनाव कार्यक्रम

- 26 जून को सुबह 11 बजे से दाेपहर तीन बजे तक नामांकन। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी।

- 29 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

- 03 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान। इसके बाद मतगणना और परिणाम। 

chat bot
आपका साथी