फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक बेचने जा रहे दो गिरफ्तार

शमसाबाद पुलिस को मिली सफलता 2016 में फीरोजाबाद से चोरी की थी बाइक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:30 AM (IST)
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक बेचने जा रहे दो गिरफ्तार
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक बेचने जा रहे दो गिरफ्तार

जागरण टीम, आगरा। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक बेचने जा रहे दो युवकों को शमसाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसओ आनंद वीर सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों में राजवीर निवासी हिरनेर और फूल सिंह निवासी गढ़ी जहान सिंह शमसाबाद हैं। उन्हें आगरा मार्ग स्थित हिरनेर मोड़ से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। एसओ के मुताबिक उक्त बाइक उन्होंने 12 दिसंबर 2016 को मक्खनपुर, फीरोजाबाद से चोरी की थी। वे इसे बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने मक्खनपुर पुलिस को सूचना दे दी है। सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

जागरण टीम, आगरा। सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बघा, कागारौल निवासी 46 वर्षीय हरेंद्र सिंह बुधवार देरशाम अपनी बाइक से भरतपुर से मोड़ बाइपास होते हुए गांव लौट रहे थे। फतेहपुर सीकरी के गांव वरना मई के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में घायल को पुलिस अस्पताल ले जा रही थी कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के भाई देवेंद्र सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीहड़ में सजा थी जुए की महफिल, छह गिरफ्तार

जागरण टीम, आगरा। जैतपुर पुलिस ने बुधवार शाम को यमुना नदी के पास संजेती गांव के बीहड़ में सजी जुए की महफिल पर छापामार कार्रवाई की। यहां से छह जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। एसओ योगेंद्र पाल सिंह के मुताबिक पकड़े गए जुआरियों में रामवरन, महेंद्र, राजकिशोर, मुकेश सिंह, शिव सिंह और रामसेवक निवासीगण जैतपुर हैं। उनके कब्जे से 1720 रुपये और ताश की गड्डी बरामद हुई है। आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो पर शांतिभंग में की कार्रवाई

जागरण टीम, आगरा। जैतपुर के लवेरा पुरा गांव निवासी सूरज व हाकिम सिंह में रुपये को लेकर झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की।

chat bot
आपका साथी