Gold Price: आगरा में सहालग से पहले खरीदारों ने बढ़ाई सोने की चमक, सराफा बाजार और ज्वलेरी शोरूम में ग्राहक बढे़

Gold Price रविवार को सोने के दाम हाजिर में 47600 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। पिछले तीन माह में सोने के कीमत में करीब चार हजार रुपये तक की गिरावट आई है। सोने की कीमत में गिरावट का असर सराफा बाजार में दिखाई दे रहा है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 12:21 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 12:21 PM (IST)
Gold Price: आगरा में सहालग से पहले खरीदारों ने बढ़ाई सोने की चमक, सराफा बाजार और ज्वलेरी शोरूम में ग्राहक बढे़
पिछले तीन माह में सोने के कीमत में करीब चार हजार रुपये तक की गिरावट आई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। बजट में वित्त मंत्री ने सोना-चांदी पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद से सोने के दामों में कमी जारी है। इसका असर सराफा बाजार में दिखाई दे रहा है। सराफा बाजार और ज्वेलरी शोरूम पर खरीदारों की अच्छी भीड़ रही। बाजार में तेजी से ज्वेलर्स के चेहरे पर चमक है।

सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखनने को मिल रही है। रविवार को सोने के दाम हाजिर में 47,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। पिछले तीन माह में सोने के कीमत में करीब चार हजार रुपये तक की गिरावट आई है। सोने की कीमत में गिरावट का असर सराफा बाजार में दिखाई दे रहा है। किनारी बाजार में रविवार को ग्राहकों की भीड़ रही। वहीं एमजी रोड स्थित ज्वेलरी शोरूमों में भी अच्छी रौनक है। एमजी रोड स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम संचालक अनुराग बंसल का कहना है कि सोने के दामों में कमी से बाजार में ग्राहक निकले हैं। जिन लोगों के घर में शादियां हैं, वो अभी खरीदारी कर रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि यह खरीदारी का सही समय है। सोने के थोक कारोबारी मनीष बंसल का कहना है कि पिछले 10 दिनों में बाजार में ग्राहक बढे़ हैं। सहालग आने के चलते अच्छी खरीदारी हो रही है। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र से अच्छे ग्राहक आ रहे हैं।

सहालग के लिए नई रेंज

सहालग के लिए ज्वेलरी की नई रेंज बाजार में आ गई है। इसमें दुल्हन के लिए हैवी पोल्की चोकर नेकलेस, मल्टी लेयर नेकलेस को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बदलते ट्रेंड में कंगन के डिजायन में भी बदलाव आया है। इसके साथ डबल लेयर झ़ुमके और हुप्स झुमके भी पंसद किए जा रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी