आगरा लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई प्राइवेट बस, 22 घायल

डौकी थाना क्षेत्र के पास हुआ हादसा। आजमगढ़ से दिल्‍ली जा रही थी प्राइवेट बस।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 10:19 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 10:19 AM (IST)
आगरा लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई प्राइवेट बस, 22 घायल
आगरा लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई प्राइवेट बस, 22 घायल
आगरा, जागरण संवाददाता। रविवार की भोर आगरा लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर हादसों का सवेरा लेकर आई। मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के ग्राम कंजर के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी और सात यात्रियों की मौत हो गई वहीं आगरा के डौकी क्षेत्र में कुछ इसी तरह का दूसरा हादसा हो गया।हादसे में 22 लोग घायल हो गए। 

रविवार सुबह आजमगढ़ से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस डौकी क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकरा गई। टक्‍कर होते ही बस में चीख पुकार मच गई। आस पास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस की खिड़की तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में 22 लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्‍य के लिए भेज दिया गया। जबकि कुछ को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

chat bot
आपका साथी