Suicide Case in Agra: आगरा में सराफा व्यापारी ने की खुदकुशी, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

Suicide Case in Agra शाहगंज थाना क्षेत्र के पृथ्वीनाथ फाटक की घटना। पत्नी और परिवार के लोग गए थे कैला देवी दर्शन के लिए। बुधवार की दोपहर चचेरा भाई गया था घर। फंदे पर लटका देखा शव दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 03:10 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 03:10 PM (IST)
Suicide Case in Agra: आगरा में सराफा व्यापारी ने की खुदकुशी, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव
सराफा व्यापारी के परिजन गए हुए कैला देवी मंदिर।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में बुधवार को सराफा व्यापारी ने खुदकुशी कर ली। पत्नी और परिवार के अन्य लोग दर्शन के लिए कैला देवी गए थे। बुधवार की दोपहर चचेरा भाई सर्राफ के घर पहुंचा तो उसे फंदे पर लटका पाया। लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर सर्राफ को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

शाहगंज में पृथ्वीनाथ मंदिर के पास स्थित शिवपुरम कालोनी में निवासी पंकज वर्मा (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद वर्मा सराफा का काम करते थे। परिवार में पत्नी कृष्णा वर्मा और पांच वर्ष की बेटी के अलावा मां आदि हैं। पत्नी समेत परिवार के अन्य लोग मंगलवार को कैला देवी दर्शन के लिए गए थे। पंकज वर्मा घर पर अकेले थे। बुधवार की सुबह दस बजे तक पंकज वर्मा घर से बाहर नहीं निकले। चचेरा भाई मोनू दोपहर 11 बजे घर पर गया। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इस पर खिड़की से झांक करके देखा तो पंकज वर्मा काे पंखे से साफी का फंदा बनाकर लटकते पाया।

मोनू ने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर बाहर सर्राफ को फंदे से नीचे उतारा। तब तक वह दम तोड़ चुके थे। मोनू के जानकारी देने पर थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। उधर, पंकज वर्मा की खुदकुशी के बारे में कैला देवी दर्शन को गए पत्नी व परिवार के अन्य लोगों को पता चला तो वहां कोहराम मच गया। स्वजन तीसरे पहर आगरा लौट आए। पुलिस और स्वजन ने पंकज वर्मा के कमरे की तलाशी ली लेकिन वहां से उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इंस्पेक्टर शाहगंज सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि स्वजन खुदकुशी की कारण नहीं बता सके हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी