आगरा में दुष्कर्म के मुकदमे में समझौता न करने पर दबंगों ने पिता-पुत्र को डंडों से पीटा

बल्केश्वर यमुना घाट की घटना इंटरनेट मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल। घायल युवक अस्पताल में भर्ती कमला नगर थाने में आरोपितों के खिलाफ दी तहरीर। कमला नगर थाना क्षेत्र की एक किशोरी से वर्ष 2018 में पड़ोस में रहने वाले राहुल और जोगेंद्र ने घिनौनी हरकत की थी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 10:03 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 10:03 AM (IST)
आगरा में दुष्कर्म के मुकदमे में समझौता न करने पर दबंगों ने पिता-पुत्र को डंडों से पीटा
यमुना में गिराकर पिता-पुत्र को डंडों से पीटते दबंग।

आगरा, जागरण संवाददाता। नाबालिग से दुष्कर्म के मुकदमे में समझौता न करने पर दबंगों ने पिता-पुत्र को यमुना किनारा पर घेर लिया। डंडों से दोनों को गिरा-गिराकर पीटा। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट में युवक को गंभीर चोट आई हैं। उसे एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। आरोपितों के खिलाफ पीड़ित ने थाना कमला नगर में तहरीर दी है।

कमला नगर थाना क्षेत्र की एक किशोरी से वर्ष 2018 में पड़ोस में रहने वाले राहुल और जोगेंद्र ने घिनौनी हरकत की थी। इसमें एक महिला ने भी उनका सहयोग किया था। पीड़ित के मुकदमा दर्ज कराने पर पुलिस ने महिला समेत तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में जमानत पर तीनों रिहा हो गए। पीड़िता के पिता का कहना है कि अब केस में ट्रायल पूरा हो चुका है। जल्द ही इसमें फैसला आने वाला है। मगर, आरोपित उन्हें मामले में समझौता करने काे दबाव बना रहे हैं। वे कह रहे हैं कि अदालत में अपने बयान बदल दे। इससे इन्कार करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मंगलवार शाम पांच बजे उनके भाई और भतीजा बल्केश्वर घाट पर गए थे। वहीं आरोपितों ने उन्हें घेर लिया। डंडों से उनको पीटा। मरणासन्न करके उन्हें वहां से छोड़ गए। मारपीट का वीडियो किसी व्यक्ति ने बना लिया। इसमें आरोपितों की दबंगई साफ दिख रही है। पीड़िता के पिता ने बताया कि मारपीट में घायल भाई को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। जबकि भतीजे को उपचार के बाद वे घर ले आए हैं। आरोपितों के खिलाफ कमला नगर थाने में तहरीर दे दी है।

chat bot
आपका साथी