BSP: आगरा में सर्वसमाज को जोड़ने की मुहिम शुरू करेगी बसपा

BSP मुख्य सेक्टर प्रभारी के निर्देश पर सम्मेलनों की तैयारी की जा रही है। कोशिश की जा रही है कि पहले विधानसभा क्षेत्रवार कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके बाद बूथवार भी इस तरह के कार्यक्रम होंगे जिससे कि बसपा अधिक से अधिक लोगों से सीधे जुड़ सके।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 12:57 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 12:57 PM (IST)
BSP: आगरा में सर्वसमाज को जोड़ने की मुहिम शुरू करेगी बसपा
बहुजन समाज पार्टी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी रणनीति बना रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव नजदीक देख बहुजन समाजपार्टी भी सक्रिय हो गई है। विभिन्न समाजों को जोड़ने के लिए ताजनगरी में जल्द अभियान शुरू होने जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं आगरा, अलीगढ़, कानपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी मुनकाद अली के निर्देश के बाद कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके साथ ही बूथ कमेटियों को सक्रिय किया जा रहा है, जिससे कि अधिक से अधिक लोगों तक बसपा का जुड़ाव हो सके।

हाल ही में आगरा आए मुनकाद अली ने दावा किया था कि वर्ष 2007 की बसपा सरकार में कोई भी दंगा नहीं हुआ था। हिंदू-मुस्लिम सभी मिलकर रहते थे। बसपा ब्राह्मण से लेकर वाल्मीकि समाज का सम्मान करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुट जाएं।बसपा सुप्रीमो मायावती की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया था। इसके लिए उन्होंने एक महीने का समय दिया है। जिलाध्यक्ष विमल वर्मा का कहना है कि मुख्य सेक्टर प्रभारी के निर्देश पर सम्मेलनों की तैयारी की जा रही है। कोशिश की जा रही है कि पहले विधानसभा क्षेत्रवार कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके बाद बूथवार भी इस तरह के कार्यक्रम होंगे, जिससे कि बसपा अधिक से अधिक लोगों से सीधे जुड़ सके। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में प्रदेश की जनता बसपा की ओर उम्मीदभरी नजरों से देख रही है। 

chat bot
आपका साथी