BSP: आगरा में बोले बसपा के राष्ट्रीय महासचिव, धर्म के नाम पर भाजपा कर रही गुमराह

BSP खंदारी स्थित आरबीएस कालेज में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने संबोधित किया। कहा कि इस सरकार में ब्राह्मणों और दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। सरकार ब्राह्मणों को डरा धमका कर देश से भगाने का प्रयास कर रही है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 04:52 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 04:52 PM (IST)
BSP: आगरा में बोले बसपा के राष्ट्रीय महासचिव, धर्म के नाम पर भाजपा कर रही गुमराह
आरबीएस कालेज में आयेाजित प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी संबोधित करते बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, काशी में बसपा सरकार के दौरान काफी विकास कार्य कराए गए। मगर, भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। वह खंदारी स्थित आरबीएस कालेज में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सरकार में ब्राह्मणों और दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। सरकार ब्राह्मणों को डरा धमका कर देश से भगाने का प्रयास कर रही है। बिकरू कांड में सरकार का चेहरा उजागर हो गया था। ब्राह्मण और दलित विरोधी सरकार प्रदेश में चल रही है। पूरे प्रदेश में जगह-जगह ब्राह्मण और दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। बिकरु कांड मामले में तमाम बेगुनाह लोगों को फंसाया गया। न कोई अदालत, न कोई कानून, सीधे गोली मारकर फैसला हुआ। आसपास के इलाकों से प्रतिष्ठित ब्राह्मण थे, उन्हें भी नामजद किया गया। ब्राह्मण समाज में हमेशा बसपा का साथ रहा है, और बसपा ने उन्हें सम्मान देने का काम किया है, आज भी बसपा के वरिष्ठ पदों पर ब्राह्मण हैं ,ब्राह्मणों से जुड़े धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार और बसपा सरकार ने काम किया था।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के नाम पर यह लोगाें से चंदा वसूलने का काम कर रहे हैं, लेकिन यहां चंदे का कोई हिसाब नहीं देते। 

chat bot
आपका साथी