BSP: ताजनगरी में बूथ स्तर पर होंगे बसपा के सम्मेलन, ब्राह्मण समाज पर रहेगा फोकस

BSP रविवार को राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी के माध्यम से ब्राह्मणों से एकजुट होकर बसपा का साथ देने का आह्वान किया था। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला भी बोला था।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 12:57 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:57 PM (IST)
BSP: ताजनगरी में बूथ स्तर पर होंगे बसपा के सम्मेलन, ब्राह्मण समाज पर रहेगा फोकस
विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने सक्रियता बढ़ा दी है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने सक्रियता बढ़ा दी है।प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी के माध्यम से राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने चुनावी कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी है। इसके बाद अब स्थानीय स्तर पर बूथ स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी है। इन सम्मेलनों में ब्राह्मण समाज पर ही फोकस रहेगा। दलित समाज के बाद बसपा का अब सिर्फ ब्राह्मण समाज पर ही ध्यान केंद्रित है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि ये दोनों ही मिलकर उनकी नैया पार लगा देंगे।

जिलाध्यक्ष विमल वर्मा का कहना है कि बूथ स्तर पर सम्मेलनों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस सम्मेलनों में भाई-चारे का संदेश दिया जाएगा। उन्हें उनकी ताकत का अहसास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों का उत्पीड़न हाे रहा है। उन्हें चुन-चुन कर निशाने पर लिया जा रहा है। बसपा ब्राह्मणों की सच्ची हितैषी है।सरकार में रहते हुए बसपा ने इस समाज को पूरा सम्मान दिया। ब्राह्मण समाज के साथ ही बसपा ने अन्य सभी समाजों के सम्मान में कमी नहीं छोड़ी। सम्मेलनों के माध्यम से यही संदेश पहुंचाया जाएगा। विभिन्न पदाधिकारियों को इन कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी। बता दें कि बीते रविवार को राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी के माध्यम से ब्राह्मणों से एकजुट होकर बसपा का साथ देने का आह्वान किया था। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला भी बोला था। कहा था कि वर्तमान सरकार में ब्राह्मणों और दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। 

chat bot
आपका साथी