Misdeed Case in Agra: आगरा में मुंहबोले भाई ने किया बहन से दुष्कर्म, कई महीने से बना रखा था बंधक
Misdeed Case in Agra प्यार का नाटक करके बहकाकर ले गया था अपने साथ। दोस्तों के सामने परोसने की कोशिश दो लाख में बेचने की थी तैयारी। चंगुल से मुक्त होकर पहुंची स्वजन के पास थाने में दी तहरीर।
आगरा, जागरण संवाददाता। ममेरे भाई ने किशोरी की अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करके चाकू की नोंक पर कई बार दुष्कर्म किया। दो बार उसका गर्भपात भी करा दिया। तीन साल से किशोरी को शादी का झांसा देकर मुंह बंद रखने का दबाव बनाता रहा। ग्यारह महीने पहले अपने साथ लेकर गांव चला गयास। वहां बंधक बनाकर रखा, इस दौरान उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे दो लाख में किसी के हाथों सौदा करने की तैयारी थी। भनक लगने पर वह उसके चंगुल से भाग आई। पीड़िता ने ममेरे भाई के खिलाफ एत्माद्दौला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मामला एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली युवती का है। करीब चार साल पहले पहले फीरोजाबाद के नारखी का रहने वाला ममेरा भाई एत्माद्दौला क्षेत्र में रहने आया। युवती के स्वजन ने युवक के अकेला होने पर उसे अपने घर पर ही खाना खाने की कह दिया। इससे ममेरे भाई ने घर पर आना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार उस समय वह 16 साल की थी। आरोपित ममेरे भाई ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। अपने माेबाइल से उसकी अापत्तिजनक वीडियो बना ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। धमकी देकर चाकू की नोंक पर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
आरोपित ने इस दाैरान दो बार उसका जबरन गर्भपात कराया। करीब चार साल से वह उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर कर रहा था। करीब 11 महीने पहले उसे उसे बहकाकर अपने साथ गया। उसे खंदौली के एक गांव बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर दो लाख रुपये में किसी के हाथों उसका सौदा कर दिया। इससे पहले आरोपित ने कुछ कागजों पर उससे हस्ताक्षर करा अंगूठा लगवा लिया। विरोध करने पर उसकी अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी।
युवती के अनुसार अपना सौदा होने की भनक लगने पर वह आरोपित ममेरे भाई के चंगुल से किसी तरह भाग निकली। घर पहुंचकर स्वजन को इसकी जानकारी दी। वह शनिवार को उसे लेकर थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर एत्माद्दाैला संजय कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।