आगरा में देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म, पति कर रहा था दूसरी शादी की तैयारी

एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की घटना चार साल पहले हुई थी शादी। पीड़िता की शिकायत पर पति-देवर और ससुराल वालों पर मुकदमा। चार साल पहले बेटी को जन्म देने के बाद पूरी तरह उसके खिलाफ हो गए। इस बीच विवाहिता के साथ देवर ने दुष्कर्म कर दिया।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 11:31 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 11:31 AM (IST)
आगरा में देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म, पति कर रहा था दूसरी शादी की तैयारी
युवती का आरोप है कि ससुराल वाले मनमाफिक दहेज न मिलने के चलते परेशान करने लगे।

आगरा, जागरण संवाददाता। शादी के बाद ससुराल वालों ने विवाहिता को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया। चार साल बाद बेटी को जन्म देने के बाद पूरी तरह उसके खिलाफ हो गए। इस बीच विवाहिता के साथ देवर ने दुष्कर्म कर दिया। इधर, पति उसे छोड़कर दूसरी शादी की तैयारी करने लगा तो पीड़िता ने पुलिस की मदद ली। मामले में पति, देवर समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले के अनुसार एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी चार साल पहले लुधियाना के युवक से हुई। युवती का आरोप है कि पति और ससुराल वाले मनमाफिक दहेज न मिलने के चलते उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने लगे। उनका यह उत्पीड़न तब और बढ़ गया जब चार साल बाद उसने बेटी को जन्म दिया। इस दौरान एक दिन देवर ने उससे दुष्कर्म कर दिया।उसने इसकी शिकायत ससुराल वालों से की। मगर, उन्होंने देवर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

ससुराल वाले मामले को दबाने का प्रयास करने लगे। इसे लेकर उस पर भी मुंह बंद रखने का दबाव बनाया। युवती का आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने कई बार उसका जबरन गर्भपात करा दिया। उधर, पति उसे छोड़कर अब दूसरी जगह शादी की तैयारी कर चुका है। इसकी जानकारी होने पर उसने ससुराल वालों और पति से गुहार लगाई। उनसे शादी रोकने की कहा। मगर, पति दूसरी शादी पर अड़ा है। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला संजय कुमार त्यागी ने बताया कि पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी