विश्वविद्यालय में पुस्तक मेला आज से, 35 प्रकाशक ले रहे भाग

चौरीचौरा की महत्ता दिखाने को लगाई जाएगी प्रदर्शनी दो दिन में छह सत्रों में होंगे विमर्श विश्वविद्यालय भी क्रय करेगा पुस्तकें

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 09:00 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 09:00 PM (IST)
विश्वविद्यालय में पुस्तक मेला आज से, 35 प्रकाशक ले रहे भाग
विश्वविद्यालय में पुस्तक मेला आज से, 35 प्रकाशक ले रहे भाग

आगरा, जागरण संवाददाता। डा.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में शनिवार (आज) से पुस्तक मेला शुरू हो रहा है। दो दिवसीय मेला में 35 प्रकाशक भाग ले रहे हैं। मेला में बच्चों को साहित्य से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने शुक्रवार को बृहस्पति भवन में प्रेसवार्ता के दौरान मेला के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेला की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इसमें नई प्रकाशित पुस्तकों और उनके लेखकों से साक्षात्कार का सुधी पाठकों को मौका मिलता है। इस पुस्तक मेला में छात्रों के पाठ्यक्रम से संबंधित और संदर्भित पुस्तकों को ही रखने के लिए प्रकाशकों को प्रेरित किया गया है। इन पुस्तकों को विश्वविद्यालय द्वारा भी क्रय करने की योजना है। विश्वविद्यालय को लगभग दो लाख रुपये की पुस्तकें क्रय करनी हैं। शिक्षक जिन पुस्तकों का अनुमोदन करेंगे, उन्हीं की खरीद की जाएगी। इन दो दिनों में प्रदेश सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय महत्व के आंदोलन चौरीचौरा की महत्ता को दर्शाने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। पुरातत्व विभाग से चौरीचौरा आंदोलन के चित्र और अभिलेख मंगाए गए हैं। पुस्तक मेला में विमर्श के छह सत्र जुबली हाल में आयोजित किए जाएंगे। दो दिन में यह होंगे कार्यक्रम

- छह मार्च को सुबह 10:30 बजे विमर्श कार्यक्रम का उद्घाटन

- पहला विमर्श सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद पर होगा।

- दूसरा विमर्श 1:15 बजे से तीसरे पहर 3:15 बजे तक स्वच्छता पर्यावरण और कुपोषण विषय पर होगा।

- तीसरा विमर्श बाल साहित्य विषय पर तीसरे पहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।

- सात मार्च को पहला विमर्श रक्षा नीति और राजनीति का है। यह विमर्श सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा।

- दूसरा विमर्श दोपहर 12:45 बजे से 2:45 बजे तक छात्र और शारीरिक स्वच्छता पर होगा।

- तीसरा विमर्श राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर तीसरे पहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगा। यह रहे उपस्थित

वित्त अधिकारी एके सिंह, पुस्तक मेला के संयोजक प्रो. अनिल वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर, अधिष्ठाता कला संकाय के प्रो. उमेश चंद्र शर्मा।

chat bot
आपका साथी