Suicide Case: मैनपुरी में अलग-अलग स्थानों पर फंदे पर झूलते मिले दो किशोरियाें के शव

Suicide Case पुलिस दोनों घटनाओं को प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला मान रही है। एसओ बिछवां मैनपुरी विदेश कुमार त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण पता चल सकेगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 04:21 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 04:21 PM (IST)
Suicide Case: मैनपुरी में अलग-अलग स्थानों पर फंदे पर झूलते मिले दो किशोरियाें के शव
दोनों घटनाओं को पुलिस खुदकुशी बता रही है।

आगरा, जेएनएन। मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के गांव कोसमा हिनूद में एक किशोरी का शव उसके घर के कमरे में पंखे पर झूलता मिला। वहीं बिछवां क्षेत्र के गांव मरहरी निवासी किशोरी का शव झोपड़ी में लगी बल्ली से झूलता मिला। दोनों घटनाओं को पुलिस खुदकुशी बता रही है। इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

घिराेर क्षेत्र के गांव कोसमा हिनूद निवासी शिवानी पुत्री महाराज सिंह कक्षा 10 की छात्रा थी। सोमवार शाम अपने मकान की छत पर बैठकर फोन पर बात कर रही थी। बात करने के बाद कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। स्वजन समझे कि शिवानी पढ़ाई कर रही है। कुछ देर बाद उसे आवाज लगाई गई। जवाब नहीं मिला तो स्वजन ने किसी प्रकार दरवाजा खोला। कमरे में शिवानी का शव फंदे से झूल रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस आ गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्वजन घटना को खुदकुशी बता रहे हैं। स्वजन ने बताया कि शिवानी लंबे समय से बीमार चल रही थी। इसलिए उसने खुदकुशी की है। एसओ पहलवान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण पता चल सकेगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बिछवां क्षेत्र के गांव मरहरी निवासी रनछोड़ के मकान परिसर में अंदर झोपड़ी पड़ी हुई है। सोमवार शाम उनकी 15 वर्षीय पुत्री कुमारी विपिन घर में नहीं दिखाई दी तो तलाश किया गया। उसे खोजते हुए स्वजन झोपड़ी में पहुंचे तो झोपड़ी की बल्ली से विपिन कुमारी का शव झूल रहा था। स्वजन घटना को लेकर काेई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला मान रही है। एसओ बिछवां विदेश कुमार त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण पता चल सकेगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी