मथुरा में दीवार में पानी का रिसाव होने पर खूनी संघर्ष, एक की मौत

गांव हताना निवासी रामस्वरूप और रतन सिंह पड़ोसी हैं। रामस्वरूप के घर में शौचालय है। पड़ोसी रतन सिंह का आरोप था शौचालय का पानी का रिसाव हो रहा है जो उसकी दीवार के अंदर जा रहा है। इसी को लेकर झगड़ा हुआ।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 04:23 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 04:23 PM (IST)
मथुरा में दीवार में पानी का रिसाव होने पर खूनी संघर्ष, एक की मौत
मथुरा में हुए खूनी संघर्ष में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई है। प्रतीकात्‍मक चित्र।

आगरा, जेएनएन। मथुरा के थाना कोसीकलां के गांव हताना में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे शौचालय के पानी का पड़ोसी की दीवार में रिसाव होने को लेकर संघर्ष हो गया। दोनों पड़ोसी आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया गया। इस दौरान पथराव और फायरिंग भी हुई। संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए और उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पांच लोग पुलिस ने हिरासत में लिए हैं।

गांव हताना निवासी रामस्वरूप और रतन सिंह पड़ोसी हैं। रामस्वरूप के घर में शौचालय है। पड़ोसी रतन सिंह का आरोप था, शौचालय का पानी का रिसाव हो रहा है, जो उसकी दीवार के अंदर जा रहा है। रामस्वरूप इससे इंकार कर रहा था। इसी बात से लेकर दोनों के बीच में मारपीट हो गई और मामला तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों के लोगों आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे, धारदार हथियार से लेकर रतन सिंह पक्ष ने रामस्वरूप पक्ष पर हमला बोल दिया। पथराव और फायरिंग भी हुई। धारदार हथियार से रामस्वरूप के पुत्र बाबूलाल (45) के सिर पर आरोपितों ने वार कर दिया। इससे उसके गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश होकर घटनास्थल पर ही गिर गया। स्वजन उसे उपचार के लिए लेकर आए। रास्ते में बाबूलाल की मौत हो गई। सुखवीरी, नंदलाल, खुशहाल सिंह और दौलतराम समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी देहात श्रीश्चंद्र ने बताया, पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी