BJP: आगरा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों को दिया जीत मंत्र

BJP भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पंचायत चुनाव की परखी तैयारियां। देररात हुई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि गांव-गांव जाकर वोटरों को बताएं कि भाजपा सर्वसमाज के लिए कार्य कर रही है। शनिवार सुबह हुए आगरा से रवाना।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 01:48 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 01:48 PM (IST)
BJP: आगरा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों को दिया जीत मंत्र
प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने आगरा में पंचायत चुनाव जीतने के मंत्र दिए।

आगरा, जागरण संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा कमल खिलाने के लिए पूरी ताकत से जुटी है। शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने चुनाव संचालन समिति और वार्ड प्रभारियों के साथ चिंतन बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए और तैयारियां के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि हर बूथ तक जाएं और वोटरों से सीधे संपर्क बनाए। प्रदेशाध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्य गिनाने और गांव की सरकार बनाने के लिए समर्थन जुटाने के निर्देश दिए। शनिवार सुबह आगरा से रवाना होने से पहले भी उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चर्चा की और उन्हें जीत का मंत्र दिया।

फतेहाबाद रोड स्थित होटल में देररात हुई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि गांव-गांव जाकर वोटरों को बताएं कि भाजपा सर्वसमाज के लिए कार्य कर रही है। पिछड़ों का विकास और किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए खास योजनाएं चलाई जा रही हैं। व्यापारी सुरक्षित हैं और अपराधियों पर नकेल कसी जा रही हैं। गांव-गांव भी विकास की ब्यार चलेगी, जिसके लिए संगठन के पंचायत प्रतिनिधियों को चुनना होगा। इस दौरान राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा, ब्रजक्षेत्र प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी, सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक जितेंद्र वर्मा, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, अंजुला माहौर, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिला संयोजक डा. अवधेश रावत आदि मौजूद थे।

पार्टी विरोधी की गतिविधि तो होगी कार्रवाई

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अगर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध कोई चुनाव लड़ता है तो उसको गंभीरता से लिया जाएगा। उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों की सूची भी मांगी है। 

chat bot
आपका साथी