भाजपा प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक बोले आगरा में, खौफ में हैं अपराधी, अपराध मुक्त हो रहा प्रदेश

आगरा कालेज के श्री गंगाधार शास्त्री भवन में सोमवार को भाजपा द्वारा युवा शक्ति से राष्ट्र निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद सुब्रत पाठ ने कहा कि विपक्ष भ्रम फैला रहा है और लोगों को बांटने की कोशिश कर रहा है। हमें जातियों में नहीं बंटना है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:17 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:17 PM (IST)
भाजपा प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक बोले आगरा में, खौफ में हैं अपराधी, अपराध मुक्त हो रहा प्रदेश
आगरा में राष्‍ट्र निर्माण कार्यक्रम में भाग लेते भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक।

आगरा, जागरण संवाददाता। भाजपा प्रदेश महामंत्री और सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूबे की कमान संभालने से पहले कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। चारों ओर माफिया राज था। अपराधी बेलगाम थे और महिलाएं असुरक्षित थीं। वर्तमान में अपराधी खौफ में हैं और प्रदेश अपराध मुक्त हो रहा है।

आगरा कालेज के श्री गंगाधार शास्त्री भवन में सोमवार को भाजपा द्वारा युवा शक्ति से राष्ट्र निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद सुब्रत पाठ ने कहा कि विपक्ष भ्रम फैला रहा है और लोगों को बांटने की कोशिश कर रहा है। हमें जातियों में नहीं बंटना है और एक जुट रहना है। अपनी बेटियों को बरगलाने वालों से सावधान रहना है और उनको नाम बदलकर पीछा करने वालों से जागरूक करना है। राष्ट्र की शक्ति युवा हैं और हमें उनको, उनकी शक्ति का एहसास कराना है। कार्यक्रम की संयोजक बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रजक्षेत्र सहसंयोजक बीना लवानियां ने कहा कि बिना युवाओं की भागीदारी के राष्ट्र निर्माण की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। देश और प्रदेश के विकास के लिए जरूरी है कि पहले कानून व्यवस्था का राज कायम हो। आमजन में किसी भी तरह का खौफ और डर न हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में आज माफिया राज का अंत हो चुका है। प्रदेश विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उत्तर प्रदेश का पूर्ण विकास और प्रदेश में खुशहाली भाजपा सरकार में ही मुमकिन है। इस अवसर पर 100 युवाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें एनसीसी कैडेट्स, खेलकूद, शोधार्थी और अन्य सम्मिलित थे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, भाजयुमो ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत, मोर्चा महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, सौरभ ठाकुर, मनीष साहू, अनुग्रह अवस्थी, लोकेश पलिया, गोगा मौर्य, शिवा सोनी, श्रीराम धाकड़, जितेंद्र धाकड़, अक्षित जैन, संचित कुलश्रेष्ठ, सूरज पांडे, अंकुर ठाकुर, सोनिया कर्दम आदि मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी