Guru Purnima 2021: आगरा में मंदिर-मंदिर पहुंचे भाजपाई, संत, महंत का किया अभिनंदन

Guru Purnima 2021 आगरा में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में हुए आयोजन। विधानसभा चुनावों की तैयारियां कर रही भाजपा हर वर्ग तक पहुंच बनाना चाहती है। इसके लिए नेतृत्व द्वारा आगामी महीने तक के कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 02:29 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 02:29 PM (IST)
Guru Purnima 2021: आगरा में मंदिर-मंदिर पहुंचे भाजपाई, संत, महंत का किया अभिनंदन
गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में भाजपा ने किये आयोजन।

आगरा, जागरण संवाददाता। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मठ, मंदिरों में पहुंचे और साधु, संत, महंत, पुजारियों को अंगवस्त्र, माला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान मंदिर के इतिहास के बारे में जाना और इंटरनेट मीडिया पर कार्यक्रम की तस्वीर भी साझा की गई।

विधानसभा चुनावों की तैयारियां कर रही भाजपा हर वर्ग तक पहुंच बनाना चाहती है। इसके लिए नेतृत्व द्वारा आगामी महीने तक के कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने में संगठन की टीम जुट गई है। शनिवार सुबह से ही मंदिरों में भाजपाई पहुंचे और कार्यक्रम भी किया। प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे मनकामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और पूजा, अर्चना कर मंदिर महंत योगेश पुरी का अभिनंदन किया। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंच महंत का अभिनंदन किया और उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया। महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह ने बताया कि नेतृत्व द्वारा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसके तहत मठ, मंदिरों में पहुंच अभिनंदन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में भी ऊर्जा का संचार हो इसलिए फोटो इंटरनेट मीडिया पर डाले जाएंगे। इसके साथ ही 23 से 25 जुलाई तक वैक्सीनेशन का विशेष अभियान चल रहा है। इसके तहत मंडल स्तर पर हेल्प डेस्क लगाकर वैक्सीनेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी