BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आगरा में बोले, उप्र में विकास, स्वाभिमान का चल रहा है नया अभियान

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिवेदी ने युवा राजनीति के पुराने फार्मूले में फंसने वाले नहीं। डा. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में आयाेजित युवोत्ताथन कार्यक्रम से पहले मीडिया से राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधाशु त्रिवेदी ने मीडिया से बात की।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 08:18 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 08:18 PM (IST)
BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आगरा में बोले, उप्र में विकास, स्वाभिमान का चल रहा है नया अभियान
खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में मीडिया से राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधाशु त्रिवेदी बात करते हुए।

आगरा, जागरण संवाददाता। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधाशु त्रिवेदी ने कहा कि उप्र में गत साढ़े चार वर्ष में नए स्वरूप, विकास की नई रूपरेखा और स्वाभिमान का नया अभियान शुरू हुआ है। केंद्र में पीएम नरेंद्र के नेतृत्व में हमारा देश विकास की नई उड़ान भर रहा है। पूरे विश्व में सर्वाधिक युवा देश भारत है। युवाओं की सहभागिता के बिना विकास की इस उड़ान को मुकाम तक नहीं पहुंचा सकता है। इसलिए युवाओं के लिए उप्र के विभिन्न शहरों में युवोत्तथान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

डा. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में आयाेजित युवोत्ताथन कार्यक्रम से पहले मीडिया से राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधाशु त्रिवेदी ने कहा कि देश का युवा राजनीति के पुराने घिसे हुए फार्मूले जिसमें जातिवाद, परिवारवाद, सम्प्रदायवाद को छोड़ राष्ट्रवाद और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। इसके लिए वह भाजपा के साथ है। तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने और किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण पर पूछे गए सवाल पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पीएम ने इसके लिए समिति गठित की है। समिति फसलों के विवधीकरण के बारे में, जैविक खेती आदि पर चिंतन करेगी। इस दौरान भाजयुमो ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, मंत्री गौरव राजावत, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह रावत, अक्षित जैन आदि मौजूद थे।

प्रियंका दीदी को 50 की उम्र में पता चला कि वे लड़की हैं और लड़ सकती है

अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबिता फोगाट ने प्रियंका गांधी बाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि 50 वर्ष की उम्र में आकर उनको पता चला है कि वे लड़की है और लड़ सकती हैं। ये सुन कर हंसी भी आती है। फोगाट ने कहा कि जनता को रामराज चाहिए। वह जानती है कि भाजपा के राज में ही राम राज है। सपा सरकार में तो गुंडों का राज था। उन्होंने कहा कि जिस कार्यक्रम में जाऊ वहां खिलाड़ियों की बात न हो तो सब कुछ अधूरा लगता है। युवाेत्तथान कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी