BJP: आठ अगस्त को आगरा आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, CM Yogi के आने की भी संभावना

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आठ अगस्त को आगरा में करेंगे संगठनात्मक चिंतन। मुख्यमंत्री के आने की भी है संभावना। मुख्यमंत्री कोविड संक्रमण की रोकथाम के प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं। फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड मैरिज होम में कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 08:17 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 08:17 AM (IST)
BJP: आठ अगस्त को आगरा आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, CM Yogi के आने की भी संभावना
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आठ अगस्त को आगरा में करेंगे संगठनात्मक चिंतन।

आगरा, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा संगठन को कसने में जुटी है तो कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से सीधी पकड़ बनाई जा रही है। पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान की प्रक्रिया चल रही है, इसी बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आठ अगस्त को आगरा आ रहे हैं। वे संगठनात्मक बैठक कर विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चिंतन करेंगे तो कोरोना वारियर्स का सम्मान भी करेंगे। फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड मैरिज होम में कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है।

पार्टी अध्यक्ष सबसे पहले संगठनात्मक बैठक करेंगे, जिसमें हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में रही स्थिति पर चिंतन होगा तो विधानसभा चुनाव को लेकर आगामी योजनाओं तय की जाएंगी। इसके साथ ही नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रम धरातल तक पहुंच रहे हैं या नहीं इसकी समीक्षा होगी। काेरोना संक्रमण काल में कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों का कैसे सहयोग किया गया, वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है या नहीं और कोरोना की तीसरी लहर से बचाव को लोगों को जागरूक करने के लिए की गई तैयारियों पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही विधायक और एमएलसी के साथ भी नड्डा अलग से चिंतन करेंगे। वहीं कोरोना वारियर्स सम्मान के लिए एक हजार चिकित्सक से संपर्क साधा जा रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के लिए तैयारियों की शुरूआत हो गई है। संगठनात्मक बैठक के साथ ही कोरोना संक्रमण काल में लोगों के जीवन की रक्षा करने वाले चिकित्सकों का सम्मान कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

आ सकते हैं सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ अगस्त को आगरा आ सकते हैं। वह फतेहाबाद रोड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कोविड संक्रमण की रोकथाम के प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री का अभी तक कोई कार्यक्रम नहीं मिला है।

एक दिन पहले आ जाएंगे प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री

संगठनराष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम के लिए स्थानीय टीम जुट गई है। प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी एक दिन पहले सात अगस्त को ही आगरा आ जाएंगे।

chat bot
आपका साथी