दीप जलाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन

जयंती पर बूथ स्तर पर हुए आयोजन गोष्ठी और मिठाई वितरण उनके आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:45 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:45 AM (IST)
दीप जलाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन
दीप जलाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन

आगरा, जागरण संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर गोष्ठी, मिठाई वितरण, दीप उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आवास विकास स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर सुबह विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने माल्यार्पण किया। शाम को विधायक योगेंद्र उपाध्याय के साथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर पंडित दीनदयाल को नमन किया। इस दौरान मिठाई भी बांटी। संजीव माहेश्वरी, विनोद अग्रवाल, अवधेश रावत, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, राजकुमार पथिक, मनोज बघेल, ऋषि बंसल, सर्वेश वाजपेयी, वरुण पाराशर, रामस्वरूप लोधी, ओमप्रकाश गोला आदि मौजूद थे।

वार्ड 75 में प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने मास्क, सैनिटाइजर वितरण किया। कार्यक्रम संयोजक पार्षद सुषमा जैन, रविंद्र जैन, राधा शर्मा, हितेंद्र पालीवाल, महक शर्मा, डॉ. एमपी सिंह, अमन आदि मौजूद थे। पथवारी में ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो पर चलने का संकल्प दिलाया। इस दौरान डब्बू पंडित, अभिषेक गुप्ता, सुनील सिंघल, विजय ठाकुर आदि मौजूद थे। ब्रजक्षेत्र कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में आवास विकास स्थित सेंट्रल पार्क के निकट गोष्ठी का आयोजन किया गया। दिनेश, पवन सिंघल, दुष्यंत लवानियां, परमजीत दयाल आदि मौजूद थे। फतेहाबाद नगर में गोष्ठी आयोजित की गई। जिला उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को साझा किया। बबिता चौहान, नितिन गुप्ता, मयंक जादौन, सुशील शर्मा, श्रीनिवास चौहान, मोहन पाठक मौजूद रहे। जिम कार्बेट पब्लिक स्कूल गैलाना में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अरुण पाराशर, आरके सिंह राघव, अर्चना अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, स्मिता राघव आदि मौजूद थे। बालाजी पुरम में आयोजित कार्यक्रम में केके भारद्वाज, बंटी शुक्ला, ग्रीस भारद्वाज, ईश्वरी प्रसाद, संदीप पाठक आदि मौजूद थे। आगरा कैंट स्थित अटल चौक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राम किशन अग्रवाल, डीपी राठौर, राकेश कन्नौजिया, राजू यादव, अशोक अग्रवाल, गोविंद चाहर, विमल वर्मा, रामकुमार आदि मौजूद थे। लोहामंडी क्षेत्र में जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्षद शरद चौहान, डॉ. अमित सिंह, मनोज गर्ग, अनिल यादव, राजीव चौहान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी