BJP: भाजपा ब्रजक्षेत्र की टीम हुई तैयार, देखें किसको क्या मिली जिम्मेदारी

BJP कई पुराने चेहरों की वापिसी तो नए चेहरों को भी मिला स्थान। क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने चिंतन कर सूची फाइनल की। आगरा के हेमेंद्र शर्मा और सुरेंद्र गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है तो सीमांत राजौरा अशोक पिप्पल को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 02:21 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 02:21 PM (IST)
BJP: भाजपा ब्रजक्षेत्र की टीम हुई तैयार, देखें किसको क्या मिली जिम्मेदारी
आगरा के हेमेंद्र शर्मा और सुरेंद्र गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है

आगरा, जागरण संवाददाता। लंबे इंतजार के बाद भाजपा ब्रजक्षेत्र की टीम का गठन शुक्रवार को हो गया है। नव गठित टीम में आगरा का दबदबा रहा है। 31 सदस्यों की टीम में 10 लोगों को स्थान मिला है। टीम में कई पुराने चेहरों की वापिसी हुई है तो नए चेहराें को भी कमान मिली है।

सभी क्षेत्रों की टीम की घोषणा के बाद लंबित चली आ रही ब्रज की टीम को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जार रहे थे। इसका एक मुख्य कारण बिहार चुनाव में लगे क्षेत्रीय संगठन मंत्री वर्तमान प्रदेश सहसंगठन महामंत्री भवानी की अनुपस्थिति था। उनकी वापिसी के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने चिंतन कर सूची फाइनल की, जिस पर नेतृत्व की मुहर लग गई है। आगरा के हेमेंद्र शर्मा और सुरेंद्र गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है तो सीमांत राजौरा, अशोक पिप्पल को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। वही वीरेंद्र अग्रवाल की कोषाध्यक्ष पद पर वापसी हुई है। आगरा के ही कुलभूषण गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अखिलेश चौहान की क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री की फिर से कमान मिल गई है। नवल तिवारी को मीडिया प्रभारी और दीपिका लाल बाल्मीकि को और सत्यदेव दुबे को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

फीरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी में इनको मिली कमान

मैनपुरी के आलोक गुप्ता को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, सुबोध यादव को क्षेत्रीय कार्य सदस्य, मथुरा के नागेंद्र सिकरवार को क्षेत्रीय महामंत्री, विनोद चौधरी को क्षेत्रीय मंत्री, फीरोजाबाद के अनिल भारद्वाज को सहमीडिया प्रभारी बनाया गया है।

हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, एटा में इनको मिली जिम्मेदारी

अलीगढ़ के श्योराज सिंह को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, हेमंत राजपूत को क्षेत्रीय महामंत्री, राजीव शर्मा और अनीता जैन को क्षेत्रीय मंत्री, हाथरस की डौली माहौर को क्षेत्रीय मंत्री, कासगंज के पूर्णेंदू सोलंकी को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। एटा की बबिता दिवाकर क्षेत्रीय को कार्य सदस्य बनाया गया है।

शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत में इनको सूची में स्थान

बरेली के दुर्गविजय शाक्य एवं हर्षवर्धन आर्य सहित बदायूं के आरएस पाल, राजेश्वर पटेल को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। बदायूं के राजीव कुमार गुप्ता को क्षेत्रीय मंत्री तो बरेली के रवि रस्तोगी को क्षेत्रीय कार्य सदस्य का दायित्व दिया गया है। शाहजहांपुर के राकेश मिश्रा को क्षेत्रीय महामंत्री, नेहा राठौर काे क्षेत्रीय कार्य सदस्य बनाया गया है। वहीं पीलीभीत के रजनीश पांडे को क्षेत्रीय कार्य सदस्य की जिम्मेदारी मिली है। 

chat bot
आपका साथी