BJP : महिला मोर्चा में जिम्म्मेदारी, कमल खिलाने की तैयारी, यहां देखें नामों की सूची

BJP भाजपा ने ब्रजक्षेत्र महिला मोर्चा की टीम की घोषित। जिसमें आगरा से चार लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी का कहना है कि पूरी टीम संगठन के कार्यो को गति देने में पूरी ऊर्जा के साथ जुटेगी।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 03:31 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 03:31 PM (IST)
BJP : महिला मोर्चा में जिम्म्मेदारी, कमल खिलाने की तैयारी, यहां देखें नामों की सूची
भाजपा ने ब्रजक्षेत्र महिला मोर्चा की टीम की घोषित।

आगरा, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनावों में फिर से कमल खिलाने की तैयारी में जुटी भाजपा मोर्चा, प्रकोष्ठों के दायित्वों को सौंप रही है, तो कार्यक्रम निर्धारित कर जनता के बीच पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भेज रही है। गुरु पूर्णिमा पर मठ, मंदिरों में पहुंच भाजपाइयों ने संत, महंत का सम्मान किया तो वैक्सीनेशन अभियान के माध्यम से जन सेवा का कार्य किया जा रहा है। दायित्वों की घोषणा के क्रम में ब्रजक्षेत्र महिला मोर्चा की टीम घोषित कर दी गई है, जिसमें आगरा से चार लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी का कहना है कि पूरी टीम संगठन के कार्यो को गति देने में पूरी ऊर्जा के साथ जुटेगी।

ये है ब्रज की टीम

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

मथिलेश अगरिया-एटा, स्वाति जैसवाल-आंवला, सीमा चौहान=मैनपुरी, सुधा कौशिक-अलीगढ़, रंजना पंवार-आगरा, प्रेमा पानू-बरेली

क्षेत्रीय महामंत्री

चंद्रेश गुप्ता-शाहजहांपुर, दुर्गेश नंदनी-हाथरस

क्षेत्रीय मंत्री

रेनू सिंह-बदायूं, अलका सिंह-बरेली, प्रवीन-आगरा, बबली गौतम-फीरोजाबाद, नीलम पांडे-मथुरा, रजनी मिश्रा-बदायूं

इनको भी जिम्मेदारी

क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष-बरेली की रंजना सोलंकी, क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी आगरा की सुनीता सारस्वत को बनाया गया है।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मथुरा की नीलम गोयल, सोशल मीडिया प्रमुख एटा की नीतू सिंह को बनाया गया है। वहीं फीरोजाबाद की सीमा यादव को शोध विभाग प्रमुख बनाया गया है।

क्षेत्रीय सदस्य

संगीता चौधरी-पीलभीत, कंचन मिश्रा-बरेली, लता लोधी-एटा, रेखा शर्मा-मथुरा, प्रतिभा सिंह-बदायूं, मनीषा गुप्ता-कासंगज, नीतू देवी-मैनपुरी, शिल्पी गुप्ता-शाहजहांपुर, संध्या जोशी-आगरा, पूनम मल्होत्रा-शाहजहांपुर, केके गांधी-फीरोजाबाद, ललिता दिवाकर-कासंगज 

chat bot
आपका साथी