उत्साह और उमंग के साथ मनाया प्रधामंत्री का जन्मदिन

महिलाओं को बांटीं साड़ी और योजनाओं ग्रामीणों तक पहुंचाने की ली शपथ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:25 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:25 AM (IST)
उत्साह और उमंग के साथ मनाया प्रधामंत्री का जन्मदिन
उत्साह और उमंग के साथ मनाया प्रधामंत्री का जन्मदिन

जागरण टीम, आगरा। देहात अंचल में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साह और उमंग से मनाया गया। कहीं महिलाओं को साड़ियों का वितरण तो कहीं दिव्यांगों को उपकरण बांटे गए।

शमसाबाद: कुर्रा चित्तरपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया ने कार्यक्रम में एक हजार महिलाओं को साड़ियां बांटीं। केक काटते हुए उन्होंने कहा कि मोदी के रूप में देश को सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है। वंचित व गरीब लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। इस मौके पर जितेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व विधायक डा. राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि संजय तोमर शिशुपाल सिंह धाकरे, संदीप गुप्ता, मनीष जादौन, कृष्ण कांत शर्मा, देवकीनंदन, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, मुनेंद्र, रिकू, विनोद, तोताराम, राधेश्याम, शिवलाल, महावीर सिंह, सोनू रघुवंशी उपस्थित रहें।

फतेहाबाद: गांव नगला नाथू में भाजपाइयों ने गरीब महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। ब्लाक प्रमुख चौधरी उत्तम सिंह, जितेंद्र, ध्रुव सिंह, गोपाल पंडित, अकबर सिंह, प्रदीप शर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख ने गरीबों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की शपथ ली। इस दौरान पौधरोपण किया गया।

खेरागढ़: ब्लाक पर विधायक महेश गोयल ने दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए। उन्होंने 88 ट्राय साईकल, दो व्हीलचेयर और 10 कान मशीन बांटीं। ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, देहात श्यामवीर सिंह, विजयपाल सिह, धर्मवीर सिंह, रामसेवक त्यागी, महेश गर्ग, सतेंद्र शर्मा, दिव्यांग कल्याण विभाग उप निदेशक राकेश कुमार, खंड विकास अधिकारी सुमंत कुमार यादव रहे।

फतेहपुर सीकरी: ग्राम दूरा में अखंड भारत परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया और प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। गौरव गर्ग, अल्पेश वर्मा, श्रीकृष्ण आर्य, वैभव जैन, शिशुपाल कटारा, राजेश गोयल, प्रमोद उपाध्याय, मनेंद्र रावत, राहुल रावत रहे।

chat bot
आपका साथी