Loot at Gun Point: आगरा के बसई अरेला में बाइक सवार बदमाशों ने दंपती को लूटा

Loot at Gun Point महिला पर तमंचा तानकर उतरवाए गहने धमकी देकर हुए फरार। बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द बदमाशों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 03:09 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 03:09 PM (IST)
Loot at Gun Point: आगरा के बसई अरेला में बाइक सवार बदमाशों ने दंपती को लूटा
दंपती के साथ हुइ लूट की वारदात के बारे में जानकारी लेती पुलिस।

आगरा, जागरण संवाददाता। बसई अरेला क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दंपती को निशाना बना लिया। तमंचा तानकर महिला के सारे गहने उतरवा लिए। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाना बसई अरेला में तहरीर दी है।

बसई अरेला के सबोरा गांव निवासी विजय सिंह खेती करते हैं। सोमवार दोपहर दो बजे वे अपने साढ़ू के घर से अपने गांव जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी और दो बच्चे बैठे थे। किन्नर पुरा से करीब एक किमी आगे चलते ही साइकिल ट्रैक पर बाइक सवार दो बदमाश आगे की ओर से आ गए। उन्होंने तमंचा तानकर उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद पत्नी की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। गोली मारने की धमकी देकर उनके सोने के गहने उतरवा लिए। इसके बाद मुंह खोलने पर हत्या की धमकी देकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने यूपी 112 पर घटना की सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक बदमाश वहां से भाग चुके थे। घटना के बाद पीड़ित दंपती दहशत में है। विजय ने थाना बसई अरेला में लूट की तहरीर दी है। एसओ बसई अरेला का कहना है कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।जल्द बदमाशों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी