Loot in Agra: आगरा में Beer Shop के सेल्समैन से लूट का प्रयास, तीन बदमाश दबोचे

Loot in Agra एत्माद्दौला के नुनिहाई इलाके की घटना। बीयर शाप के सेल्समैन से बाइक सवारों ने किया लूट का प्रयास। तरबूज बेचने वाले के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां जुट गए। उन्होंने घेराबंदी करके बाइक सवार तीनों आरोपितों को दबोच लिया।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 03:39 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 03:39 PM (IST)
Loot in Agra: आगरा में Beer Shop के सेल्समैन से लूट का प्रयास, तीन बदमाश दबोचे
बीयर शाप के सेल्समैन से बाइक सवारों ने किया लूट का प्रयास।

आगरा, जागरण संवाददाता। एत्माद्दौला के नुनिहाई इलाके में शनिवार की रात को बाइक सवारों ने बीयर शाप के सेल्समैन को लूटने का प्रयास कियास। वहां मौजूद एक फल विक्रेता द्वारा शोर मचाने पर जुटे लोगों ने बाइक सवारों की घेराबंदी कर ली। तीनों आरोपितों को दबोचने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

घटना शनविार की रात साढ़े नौ बजे की है। ताजगंज के रहने वाले नुनिहाई में एक विशाल बीयर शाप में सेल्समैन हैं। विशाल बीयर शाप के मालिक के यहां आयोजित कार्यक्रम से शामिल होकर लौट रहे थे। वह बीयर शाप के साझीदार सुरेंद्र सिंह तोमर के पास कमला नगर जा रहे थे। विशाल को उन्हें दिन भर हुई बिक्री की रकम देनी थी। जो करीब 53 हजार रुपये था। नुनिहाई मोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। बैग छीनने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान कुछ दूरी पर सड़क पर तरबूज रखकर बेचने वाले की नजर पड़ गई।

तरबूज बेचने वाले के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां जुट गए। उन्होंने घेराबंदी करके बाइक सवार तीनों आरोपितों को दबोच लिया। उन्हें पुलिस को सौंप दिया। तीनों आरोपित एत्माद्दौला इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस

एत्माद्दौला के फाउंड्री नगर इलाके में शुक्रवार की देर रात बाइक सवारों द्वारा फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने दौड़ लगा दी। चौकी प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली थी। वहां पहुंचने पर आसपास के लोगों ने बाइक सवार अज्ञात युवकों द्वारा आए दिन हंगामा करने की जानकारी दी। मगर, युवकों द्वारा फायरिंग करने की पुष्टि नहीं हुई है। 

chat bot
आपका साथी